{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Bhojpuri Song: दिमाग के तार झनझना देगा ये भोजपुरी गाना, पवन सिंह ने चांदनी के साथ मिलकर उड़ा दिया गर्दा

देखें ये वीडियो 

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह को कौन नहीं जानता, जिनके गाने और फिल्में अक्सर सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं. पवन सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, उनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं, और उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं. 

हाल ही में उनका एक गाना ‘भतार तेरा कमज़ोर है’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में पवन सिंह भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस चांदनी सिंह के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों स्टार्स पर फिल्माया गया यह गाना एक स्पेशल डांस नंबर है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

‘भतार तेरा कमज़ोर है’ गाने में चांदनी सिंह का हॉट और सिजलिंग अवतार नजर आ रहा है, और पावर स्टार पवन सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री कमाल की लग रही है.

गाने में चांदनी सिंह का कातिलाना अंदाज देखने लायक है. वह आइटम गर्ल बनकर पवन सिंह के साथ डांस करती नजर आ रही हैं, और अपनी खूबसूरती से सभी के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही हैं. गाने के वीडियो में चांदनी सिंह का लुक बेहद खूबसूरत है और लोगों को उनका अंदाज काफी पसंद आ रहा है. ‘भतार तेरा कमज़ोर है’ को डीआरजे रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. 

पवन सिंह ने इस गाने को प्रियंका सिंह के साथ मिलकर आवाज दी है. गाने के बोल प्रकाश बारूद ने लिखे हैं और छोटे बाबा ने इसे कंपोज किया है. यह गाना फिल्म ‘धर्मा’ से लिया गया है. 

गाने में पवन सिंह और चांदनी सिंह की धमाकेदार केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है और पवन सिंह स्टेज पर खूब ठुमके भी लगाते नजर आ रहे हैं.
<a href=https://youtube.com/embed/wj80deBleJI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/wj80deBleJI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="#VIDEO | Bhatar Tera Kamjor Hai | Pawan Singh, Priyanka Singh | Chandani Singh | Bhojpuri Song 2022" width="875">