Top 10 Singers list: इंटरनेट पर खेसारी लाल का जलवा बरकरार, देश के टॉप-10 सिंगर्स की लिस्ट में हुए शामिल
Top-10 Singers List: भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भोजपुरी ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव यूट्यूब द्वारा जारी की गई टॉप 10 सिंगर्स की लिस्ट (Top 10 singers list) में शामिल हो चुके हैं। खेसारी लाल यादव को एक सप्ताह में करोड़ों लोगों द्वारा देखे जाने के बाद यूट्यूब की इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
खास बात यह है कि भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव (Bhojpuri singer Khesari Lal Yadav) ने इस लिस्ट में कई बॉलीवुड के महान सिंगर्स को पीछे छोड़कर जगह बनाई है। इस लिस्ट में वर्ल्ड फेम सिंगर ए आर रहमान और हनी सिंह जैसे बड़े चेहरे भी खेसारी लाल यादव से पीछे रह गए हैं।
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में ट्रेडिंग स्टार के नाम से जाने जाते हैं खेसारी लाल यादव
भोजपुरी संगीत को पसंद करने वाले करोड़ों लोगों द्वारा खेसारी लाल यादव के गानों को पसंद किया जाता है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ट्रेंडिंग स्टार के टैग से मशहूर खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गानों (Khesari Lal Yadav songs) को अब बिहार के साथ-साथ देश के दूसरे राज्यों में भी खुब सुना जाने लगा है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) यूट्यूब की मोस्ट पापुलर सिंगर्स की टॉप 10 लिस्ट वर्ल्ड फेम सिंगर ए आर रहमान और पंजाबी गायकार हनी सिंह को भी पीछे छोड़ते हुए यह जगह बनाई है।
खेसारी लाल यूट्यूब पर 11.40 करोड़ व्यूज के साथ टॉप 10 सिंगर्स की लिस्ट में हुए शामिल
यूट्यूब द्वारा जारी की गई टॉप 10 सिंगर्स की लिस्ट में खेसारी लाल यादव ने 11.46 करोड़ व्यूज के साथ जगह बनाई है। इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव को दसवां स्थान हासिल हुआ है। हालांकि इस लिस्ट में भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज और पवन सिंह, खेसारी लाल यादव से आगे रहे हैं। टॉप-10 सिंगर्स की लिस्ट में भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) को छठे और पवन सिंह (Pawan Singh) ने आठवें नंबर पर जगह मिली हैं। लेकिन खेसारी लाल यादव ने टॉप 10 सिंगर्स की इस लिस्ट में बॉलीवुड के कई जाने-माने सिंगर्स को पछाड़ दिया है।