{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Nirahua Bhojpuri Song: निरहुआ का सबसे हिट भोजपुरी गाना, आम्रपाली ने लाल साड़ी में मचा दिया धमाल, वीडियो वायरल 

देखें ये वीडियो

 

Nirahua Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर कपल’ कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने एक बार फिर अपने रोमांटिक अंदाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इनका एक गाना इन दिनों ट्रेंड में चल रहा है। 

फिल्म ‘निरहुआ सटल रहे’ 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का एक गाना ‘त्रिया के भरी रहा’ करवा चौथ के खास मौके पर फिल्माया गया था। गुलाबी साड़ी पहने आम्रपाली सोलह श्रृंगार करने के बाद छलनी से अपने ‘साजन जी’ के चेहरे को देखती हैं और फिर शुरू होता है प्यार का ये मधुर गीत। 

निरहुआ आम्रपाली की खूबसूरती में खो जाते हैं और उनसे पूछते हैं कि उन्हें क्या चाहिए। आम्रपाली प्यार के वादे और कसमें भी खाती हैं।

‘वेब म्यूजिक’ के यूट्यूब चैनल पर इस गाने अपलोड किया गया है। दिनेश लाल यादव और कल्पना की आवाज ने गाने की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।

प्यारे लाल यादव के इस गाने के बोल और ओम झा ने इस गाने में संगीत दिया है। 

फिल्म ‘निरहुआ सटल रहे’ में निरहुआ एक मशहूर कलाकार हैं जिन्हें पहली नजर में ही अंजलि (आम्रपाली दुबे) से प्यार हो जाता है। दोनों की शादी हो जाती है, लेकिन कहानी में तब मोड़ आता है जब निरहुआ को पता चलता है कि अंजलि मल्टीपल पर्सनालिटी डिसऑर्डर से पीड़ित है। यह फिल्म जी5 पर देखने के लिए उपलब्ध है।
<a href=https://youtube.com/embed/OASudAvkJx4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/OASudAvkJx4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="निरहुआ का सबसे हिट गाना - Dinesh Lal Yadav -Tiriya Ke - Nirahua Satal Rahe - Bhojpuri Hit Song" width="875">