{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Sapna Chaudhary New Dance Video: सपना चौधरी ने इस गाने पर नाच-नाच मचाया गदर, झूम उठी पब्लिक, वीडियो हुआ वायरल 

देखें ये वीडियो  

 

Sapna Chaudhary New Dance Video: हरियाणवी डांस हो या फिर गाने, सपने चौधरी का नाम सबसे पहले आता है, वो एक ब्रांड है। सपना की डांसिंग एनर्जी, उनकी अदाकारी, उनका अंदाज, उनके नखरे हर किसी के दिल को छू जाती है। हाल ही में रिलीज हुआ उनका नया गाना 'गदर' भी उनकी फैन फॉलोइंग को और भी बढ़ा देगा। यह गाना 2025 के नए हरियाणवी म्यूजिक की जान है। 

सपना चौधरी के साथ-साथ जयवीर राठी ने भी 'गदर' गाने में अपनी एक्टिंग का भरपूर जलवा बिखेरा है। राज मावर और आशु ट्विंकल की मधुर आवाज इस गाने में जान डाल देती है। गाने के बोल राकेश माजरेया ने लिखे हैं। 

गुलशन म्यूजिक का म्यूजिक डायरेक्शन गाने की एनर्जी को और भी बढ़ा देता है। अमित सैनी द्वारा की गई कोरियोग्राफी सपना चौधरी के डांस मूव्स को और भी कमाल का बना देती है, जिसे देखने वाले देखते ही रह जाते हैं।

सपना चौधरी के इस गाने को साहिल संधू ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने अपनी कला से हर सीन में जान डाल दी है। 

'गदर' गाने में हरियाणा की मिट्टी की खुशबू है, जिसमें हरियाणवी जोश, प्यार और संस्कृति की गहराई है। सपना चौधरी की एनर्जी, जयवीर राठी की एक्टिंग, संगीत की मिठास और सभी कलाकारों और तकनीशियनों की मेहनत इस गाने को फैंस के दिलों में अमर कर दिया है। 
<a href=https://youtube.com/embed/c5FKzlrhVIM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/c5FKzlrhVIM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Gadar | Sapna Choudhary Dance Performance | New Haryanvi Songs Haryanavi 2025" width="875">