{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Sapna Choudhary Dance: बड़े दिनों बाद दिखा सपना चौधरी की ऐसी झलक! अमीरों वाली बर्थडे पार्टी में 'बि‍जली' बन पब्लिक के दिलों पर किया राज 

बहुत कम बार ऐसा देखने को मिलता है, जब वह दिल खोलकर डांस करती हैं। बड़े समय बाद एक ऐसा ही वीडियो हाथ आया है। तभी तो सपना के इस डांस वीडियो को 14 म‍िल‍ियन यानी 1.4करोड़ से अध‍िक बार देखा जा चुका है।Sapna Choudhary Dance
 
 

Sapna Choudhary Dance Video : सपना चौधरी के कद्रदानों की कोई कमी नहीं है। हरियाणा, दिल्‍ली और उत्तर प्रदेश ही नहीं, अब उनके फैंस देश के हर कोने में हैं। विदेशों में भी बसे भारतीय सपना के मुरीद हैं। हम सभी ने सपना के सैकड़ों, हजारों डांस वीडियोज देखे हैं। हम में से बहुतों को उनके लाइव शो का भी आनंद उठाने का मौका मिला होगा।


 

बड़े दिनों बाद दिखा सपना चौधरी की ऐसी झलक!

यह सच है कि वह कमाल डांस करती हैं। लेकिन अब बहुत कम बार ऐसा देखने को मिलता है, जब वह दिल खोलकर डांस करती हैं। बड़े समय बाद एक ऐसा ही वीडियो हाथ आया है। तभी तो सपना के इस डांस वीडियो को 14 म‍िल‍ियन यानी 1.4करोड़ से अध‍िक बार देखा जा चुका है।Sapna Choudhary Dance



सपना के इस वीडियो को 'टी सीरीज हरियाणवी' चैनल ने एक साल पहले ही रिलीज किया है। यह वीडियो एक बर्थडे पार्टी का है। अमीरों की महफिल है, जहां आसपास टेबल-कुर्सी पर लोग बैठे हुए हैं। बीच में स्‍टेज सजा है, जहां काले रंग के जड़ीदार सूट में सपना थ‍िरक रही हैं। वह रेणुका पंवार और विकास धानी आला के मशहूर गाने 'बिजली' पर परफॉर्म कर रही हैं।Sapna Choudhary Dance


 

अमीरों वाली बर्थडे पार्टी में 'बि‍जली' बन पब्लिक के दिलों पर किया राज 

अब इसे रात की नशीली चादर का असर कहें या दर्शकों की हौसला अफजाई का सपना ने 'बिजली' गाने पर बेजोड़ डांस किया है। अमन जाजी के संगीत पर वह दिल से झूमती हुईं, ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। विकास धानी आला के लिखे इस गीत पर सपना की यह परफॉर्मेंस ऐसी है, जिसे आप भी एक बार नहीं बल्‍क‍ि कई बार देखना चाहेंगे।Sapna Choudhary Dance

<a href=https://youtube.com/embed/mwTBHvJCskk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/mwTBHvJCskk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">