{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Bhojpuri स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल पर भारी पड़ा हरियाणा का यह कलाकार,  यूट्यूब रैंक में सब को चटाई धूल

भोजपुरी स्टार ही नहीं मासूम शर्मा ने बॉलीवुड गायक सोनू निगम को भी पीछे छोड़ दिया है।  यूट्यूब द्वारा पिछले सप्ताह की जारी की गई टाप 10 आर्टिस्ट की लिस्ट में सातवें स्थान पर हरियाणवीं गायक मासूम शर्मा शामिल है। इस लिस्ट के अनुसार मासूम शर्मा के यूट्यूब पर एक सप्ताह में 13.28 करोड़ लोगों ने देखा है।You Tube Rank

 

You Tube Rank : देश में क्षेत्रीय भाषा के सबसे ज्यादा भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े हुए गाने सुने जाते है, लेकिन इस बार एक कलाकार ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह व खेसारी लाल यादव को भी पछाड़ा दिया है। यह हरियाणवीं कलाकार मासूम शर्मा।  मासूम शर्मा को यूट्यूब पर उनके फैंस ने उनके गाने देखकर सभी रिकार्ड को तोड़ दिया है।

भोजपुरी स्टार ही नहीं मासूम शर्मा ने बॉलीवुड गायक सोनू निगम को भी पीछे छोड़ दिया है।  यूट्यूब द्वारा पिछले सप्ताह की जारी की गई टाप 10 आर्टिस्ट की लिस्ट में सातवें स्थान पर हरियाणवीं गायक मासूम शर्मा शामिल है। इस लिस्ट के अनुसार मासूम शर्मा के यूट्यूब पर एक सप्ताह में 13.28 करोड़ लोगों ने देखा है।You Tube Rank

जबकि भोजपुरी स्टार पवन सिंह के एक सप्ताह में 11.97 करोड़ लोगों ने गाने देखे। जबकि बॉलीवुड गायक सोनू निगम के गानों को 11.64 करोड़ लोगों द्वारा देखा गया। इसके बाद भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के गानों को 11.64 करोड़ लोगों देखा गया। जबकि भोजपुरी अभिनेत्री शिल्पी राज ने इस हरियाणवीं कलाकार मासूम शर्मा को पिछड़ा दिया।

शिल्पी राज को एक सप्ताह में यूट्यूब पर 11.46 करोड़ लोगों ने देखा गया। जबकि यूट्यूब  द्वारा जारी लिस्ट में पहले नंबर आर्टिस्ट अलका याग्निक, दूसरे नंबर पर उदित नारायण और तीसरे नंबर पर कुमार सानू हैं।You Tube Rank

इस लिस्ट में हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा सातवें स्थान पर बना हुआ है। जबकि भोजपुरी स्टार पवन सिंह आठवें नंबर व सोनू निगम नौवें व खेसरी लाल यादव दसवें स्थान पर रहा। जबकि भोजपुरी स्टार शिल्पी राज छठें स्थान पर रही है।

गाने बैन होने पर चर्चा में आया मासूम शर्मा

हरियाणा सरकार द्वारा गन कल्चर से संबंधित गानों को यूटयूब पर बैन किया जा रहा है। इसमें मासूम शर्मा के गाने भी यूट्यूब पर बैन हो गए थे। इसमें सरकार की तरफ से हरियाणा के लगभग 30 गानों को यूट्यूब से हटाया था। इसमें से दस गाने अकेले मासूम शर्मा के थे।You Tube Rank

म्यूजिक चार्ट बिलबोर्ड पर 3 गाने कर चुके ट्रेंड
मासूम शर्मा की अब काफी फैन फॉलोइंग हो चुकी है। यही वजह है कि हरियाणा के अलावा अब चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भी उन्हें लाइव कन्सर्ट के लिए बुलाया जाने लगा है। इंटरनेशनल लेवल के म्यूजिक चार्ट बिलबोर्ड पर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के 3 गाने ट्रेंड कर चुके हैं। इनमें सरकार की ओर से बैन किए गए गाने भी शामिल हैं।