{"vars":{"id": "125777:4967"}}

राजस्थान ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में स्वर्ण नगरी में 4 मई को मनाया जाएगा श्री परशुराम जन्मोत्सव

 

जैसलमेर खबर:- ।राजस्थान ब्राह्मण महासभा जैसलमेर द्वारा श्री परशुराम जन्मोत्सव के संबध में आज दिनांक 9 अप्रैल 2025को स्थानीय गीता आश्रम में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के आर सी व्यास की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।

जितेन्द्र थानवी ने बताया कि इस बैठक में  श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह आगामी 4 मई 2025 रविवार को मनाये जाने का निर्णय लिया श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह के सफल आयोजन के लिए सर्वसम्मति से राजस्थान ब्राह्मण महासभा जैसलमेर शहर के अध्यक्ष श्री सुरेश चूरा को आयोजन समिति का संयोजन नियुक्त किया गया तथा शीघ्र ही समारोह सफल आयोजन हेतु प्रभारी नियुक्त किये जायेंगे।


इस बैठक में समारोह हेतु वित व्यवस्था, भव्य शोभायात्रा व प्रसादी पर चर्चा की गई तथा ब्राह्मण समाज के विभिन्न घटकों की सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।


समारोह के संबंध में आगामी बैठक 15अप्रेल को गीता आश्रम में शाम 7बजे रखी गई है। जिसमें ब्राह्मण समाज के समस्त घटकों के सक्रिय कार्यकर्ताओ को आमंत्रित किया गया है।


बैठक में राजस्थान ब्राह्मण महासभा जैसलमेर शहर कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई।इस अवसर पर घनश्याम चूरा ,प्रदीप व्यास ,महेश चूरा, कमलेश छंगानी ,आजाद व्यास, उपेंद्र आचार्य ,भरत श्रीमाली, भंवरलाल जोशी ,प्रेम बिस्सा, गिरिश जोशी ,चन्द्र प्रकाश पुरोहित ,अरविंद व्यास ,विनोद व्यास ,,आदि उपस्थित थे।