{"vars":{"id": "125777:4967"}}

वीर सैनिकों के सम्मान में निकलेगी तिरंगा यात्रा,पोस्टर  का किया विमोचन

 
THE BIKANER NEWS.कैलाश बिस्सा।  जैसलमेर। कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर पाक समर्थित आतंकियों द्वारा निर्मम हत्या के बाद भारतीय सेना द्वारा "आपरेशन सिंदूर" के नाम से पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर हमला कर उन्हें नष्ट किया गया व पाकिस्तान की जवाबी कार्यवाही को हमारी वीर सेनाओं ने विफल करते हुवे उसके घर मे घुस कर लगभग 11 एयरबेस तबाह कर फतह हासिल की व दुश्मन को युद्ध विराम पर मजबूर करने के उपलक्ष में सैनिकों के सम्मान व उनके गौरव के लिये तिरंगा यात्रा आयोजन समिति द्वारा आज मंगलवार को साय 5 बजे विजय स्तंभ से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी जिसमे भारी जनसैलाब उमड़ेगा। इस यात्रा के जिला संयोजक हिम्मता राम चौधरी व सह संयोजक उदय सिंह भाटी ने जानकारी देते हुवे बताया कि आज की इस भव्य व ऐतिहासिक यात्रा भारत-पाक युद्ध 1971 की विजय पर बने विजय स्तंभ से साय 5 बजे रवाना होगी जो हनुमान सर्किल, गांधी चौक, सदर बाजार, गोपा चौक व आसानी रोड़ होते हुवे गड़ीसर सर्किल पहुचेगी जिसमे सभी यूथ, महिला, बुजुर्ग, व सभी समाजों के लोग हाथों में राष्ट्रीय तिरंगा ले कर डी जे पर राष्ट्रीय गीतों के साथ भारत माता की जय के नारो के साथ चलेंगे । 

सभी तैयारिया पूर्ण, पोस्टर  का किया विमोचन-

मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा ने बताया की आज की तिरंगा यात्रा की तैयारी व सफलता को लेकर पोस्टर का विमोचन किया गया  व शहर की बस्तियों में पीले चावल भी बाटे गए।विमोचन में भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा, विधायक छोटू सिंह भाटी, जिला संयोजक हिम्मता राम चौधरी, सह संयोजक उदय सिंह भाटी, सवाई सिंह गोगली, कंवराज सिंह चौहान, महेंद्र तंवर, अरुण पुरोहित, वीरेंद्र सिंह हमीरा, भवानी सिंह भाटी, जितेंद्र भूतड़ा, गजेंद्र सोलंकी, माल सिंह जामड़ा, गिरधर सिंह दवाडा आदि उपस्थित थे।सोसल मीडिया व अपील के माध्यम से भी लोगो को आव्हवाँन किया गया ।