{"vars":{"id": "125777:4967"}}

पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी व प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का जैसलमेर पहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 
THE BIKANER NEWS. जैसलमेर। पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के जैसलमेर पहुचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा व जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा ने जानकारी देते हुवे बताया कि दोनों नेता सामाजिक कार्य से जैसलमेर पहुचे जिनके स्वागत में निवर्तमान जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सारदा, जिला उपाध्यक्ष हिम्मता राम चौधरी, पूर्व सभापति हरिवल्लभ कल्ला, जिला महामंत्री सवाई सिंह गोगली व सुशील कुमार व्यास, प्रदेश सह संयोजक नरेंद्र व्यास, युवमोर्चाध्यक्ष उदय सिंह भाटी, मण्डल अध्यक्ष मनोहर सिंह कुंडा, वीरेंद्र सिंह हमीरा, मनोहर सिंह दामोदरा, ओम सेवक, अरुण पुरोहित, उषा खत्री, जितेंद्र भूतड़ा, अरुण शर्मा, विजय बिसानी व कई भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुवे।