समाज और समाज से राष्ट्र निर्माण का दर्शन देने वाले विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे पं दीन दयाल उपाध्याय- दलपत हिंगड़ा
Feb 11, 2025, 18:29 IST
THE BIKANER NEWS. जैसलमेर।कैलाश बिस्सा।हमारी संस्कृति सम्पूर्ण जीवन, सम्पूर्ण सृष्टि का समग्र विकास करती है, यही एकात्म भाव व्यष्टि से समष्टि की रचना करता है, यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विकास का व्यापक पक्ष है, सार्वभौम है, इसमें श्री कृष्ण के वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा से ले कर आज के ग्लोबलाइज युग का समावेश है। आज मंगलवार 11 फरवरी को पंडित उपाध्याय की 57 वी पुण्यतिथि पर भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा ने उन्हें समाज और समाज से राष्ट्र निर्माण का दर्शन देने वाले विलक्षण व्यक्तित्व के धनी, एकात्मकता मानव वाद अंत्योदय के प्रणेता व भारतीय जनता पार्टी के सह संस्थापक व राष्ट्रवादी चिंतक बताया । आज उन्हें श्रद्धांजलि सभा मे भाजपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सारदा, जिला महामंत्री सुशील व्यास, मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा, संभाग मीडिया सह संयोजक जुगल बोहरा, नगर अध्यक्ष अरुण पुरोहित, सुरजा राम ओड,अशोक भील, पारस गर्ग ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रदांजलि दी।