Aaj Ka Rashifal 26 july 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
आज ग्रहों की स्थिति- शुक्र वृषभ राशि में। गुरु मिथुन राशि में। चंद्रमा, सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। मंगल और केतु सिंह राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।
Aaj ka Rashifal 26 July 2025: आज का दिन कई राशियों के काफी अच्छा रहने वाला है। बता दे की आज ग्रहों की स्थिति- शुक्र वृषभ राशि में। गुरु मिथुन राशि में। चंद्रमा, सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। मंगल और केतु सिंह राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।
मेष आज का राशिफल - आज के दिन आप मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घर में कोलाहल बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार ठीक ठाक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ आज का राशिफल- आज का दिन आपके लिए किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। व्यापारिक ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन आज का राशिफल- आज के दिन आर्थिक नुकशान की स्थिति बनी हुई है। जुआ सट्टा-लॉटरी में पैसे न लगाएं। जुबान पर लगाम रखें और निवेश पर काबू रखें। प्रेम-संतान ठीक। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।
कर्क आज का राशिफल- आज आपका दिन स्वास्थ्य के हिसाब से नरम गरम रहेगा। जीवन के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह आज का राशिफल- आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। मन अज्ञात भय से सताएगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या आज का राशिफल- आय में आशातीत की कमी रहेगी। मन प्रसन्न नहीं रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक ठाक रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
तुला आज का राशिफल- उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद। जितना चाहिए होगा उतना नहीं मिलेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक आज का राशिफल- भाग्य में ऊपर-नीचे रहेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा बनी रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु आज का राशिफल- कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान फिर भी ठीक है व व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर आज का राशिफल- जीवनसाथी के स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी की स्थिति मध्यम रहेगी। पार्टनर के साथ अग्रेसिव होकर कोई फैसला न लें। प्रेम, संतान व व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ आज का राशिफल- शत्रु परास्त होंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है व व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन आज का राशिफल- विद्यार्थियों के लिए अभी मध्यम समय। लेखकों के लिए, कलम से काम करने वालों के लिए मध्यम समय। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।