Bangal:-34 सालों से कोलकाता में अवैध तरीके से रह रहा था बंगलादेशी, पुलिस ने जांच की शुरू
बंगाल खबर:- कोलकाता महानगर में पुलिस द्वारा अवैध तरीके से रहनेवाले बांग्लादेशी नागरिकों को चिह्नित करने एवं उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच पुलिस को पता चला कि पिछले 34 साल से एक व्यक्ति कोलकाता में अपनी पहचान बदलकर अवैध तरीके से रह रहा है। उसने इस देश में वोटर कार्ड और राशन कार्ड भी बनवा लिये हैं, जो फर्जी हैं।
भवानीपुर थाने में शिकायत दर्ज होने पर कोलकाता पुलिस के एससीओ ने उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शख्स का नाम नूपुर चक्रवर्ती है। वह काफी समय से ढाकुरिया महाराजा ठाकुर रोड पर अपनी पहचान बदलकर रह रहा था। घुसपैठिया 1991 में बांग्लादेश से भारत आया था। उसके पास बांग्लादेश से इस देश में आने के लिए जरूरी पासपोर्ट और वीजा नहीं थे। वह अवैध रूप से घुसा था। तब से लेकर अब तक करीब 34 साल बीत चुके हैं। वह भारत में रहता है।
दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर थाने में विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय की ओर से शिकायत दर्ज करायी गयी थी। उसके आधार पर जांच चल रही है। फिर उसने सालों तक अपनी पहचान कैसे छिपाई? पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या वह इतने लंबे समय तक बांग्लादेश में किसी के संपर्क में था। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने किसकी की मदद से और कहां से फर्जी पहचान पत्र बनवाया था।