{"vars":{"id": "125777:4967"}}

कोलकाता एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम की अफवाह से मचा हड़कंप,एक को लिया हिरासत में

 

कोलकाता न्यूज़:-कोलक₹कोलकाता एयरपोर्ट पर एक विमान में बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। मुंबई जाने वाली IndiGo की फ्लाइट को रोकना पड़ा। इस मामले में सुरक्षा अधिकारियों ने एक यात्री को हिरासत में ले लिया है। यह घटना मंगलवार दोपहर को हुई।

26 साल का संदिग्ध यात्री इंफाल से मुंबई जा रहा था। उसे कोलकाता में विमान बदलना था। विमान बदलने से पहले सुरक्षा जांच हो रही थी। तभी उसने बम के बारे में कुछ कहा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा तुरंत बढ़ा दी गई। सभी जरूरी नियम और सावधानियां बरती गईं। उस यात्री को तुरंत सुरक्षा स्टाफ ने पकड़ लिया।


बम की अफवाह से मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट देर
वह यात्री IndiGo की फ्लाइट से इंफाल से कोलकाता पहुंचा था। उसे दूसरी IndiGo की फ्लाइट से मुंबई जाना था। मुंबई जाने वाली फ्लाइट में 186 यात्री थे। उनमें से 179 लोग विमान में बैठ चुके थे। तभी उसने बम के बारे में कुछ कहा, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। फ्लाइट को दोपहर 1:30 बजे उड़ान भरना थी। लेकिन, उसे रोकना पड़ा। सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। विमान को एक सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। वहां उसकी पूरी तरह से जांच की गई।