Rajasthan News : एक दिन में भाजपा और कोंग्रेस के दो नेताओ का निधन, कार्यकर्ताओ में शोक की लहर
Jan 10, 2025, 12:36 IST
THE BIKANER NEWS:- कांग्रेस और भाजपा के 2 वरिष्ठ नेताओं का निधन हो गया। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में गम का माहौल फैल गया है। हनुमानगढ़ में गुरुवार को दो पूर्व चेयरमैन का निधन होने पर शहर में शोक छा गया है। टाउन निवासी पूर्व चेयरमैन बहादुर चंद जैन व जंक्शन निवासी राजकुमार तंवर का आकस्मिक निधन होने से कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई है। वरिष्ठ कांग्रेस के पदाधिकारी बहादुर चंद जैन 18 फरवरी 1982 से लेकर 15 फरवरी 1986 तक नगर पालिका हनुमानगढ़ में चेयरमैन रहे। वहीं भाजपा नेता राजकुमार तंवर 29-11-1994 से 28-11-1999 तक नगरपालिका में चेयरमैन रहे थे। दोनों नेताओं के अंतिम संस्कार में कांग्रेस व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए और शोक व्यक्त किया