{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Indian Railways : राजस्थान में 11.08 किलोमीटर रेलवे लाइन का होगा दोहरीकरण, आज ही मिली 278 करोड़  की मंजूरी 

केंद्र सरकार से प्रदेश को तोहफे पर तोहफे मिल रहे है।  एक जहाँ कल ही बीकानेर को बड़ी सौगात मिली और वंदे भारत के बीकानेर से संचालन की स्वीकृति मिली है।
 

Indian Railways : राजस्थान के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है।  बता दे कि केंद्र सरकार से प्रदेश को तोहफे पर तोहफे मिल रहे है।  एक जहाँ कल ही बीकानेर को बड़ी सौगात मिली और वंदे भारत के बीकानेर से संचालन की स्वीकृति मिली है। बीकानेर से दिल्ली के लिए यह वंदे भारत चलेगी। जिसके बाद आज केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर आभार जताया है।


कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात

 बीकानेर वंदे भारत ट्रेन स्वीकृति के बाद आज संसद भवन दिल्ली में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर उनका आभार जताते हुए कहा रेल मंत्री अश्वनी जी अपने बीकानेर को वंदे भारत ट्रेन दी वो बीकानेर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है इससे रेल के सफर में यात्रियों को सुविधा होगी समय कम लगेगा।

 
 

11.08 किलोमीटर रेलवे लाइन दोहरीकरण 


बीकानेर का व्यक्ति दिल्ली आकर अपना काम करके उसी दिन बीकानेर पहुंच जाएगा। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मेघवाल से कहा इसके लिए बहुत प्रयास किए है दूसरा विषय लालगढ़ से बीकानेर 11.08 किलोमीटर रेलवे लाइन दोहरीकरण का 278 करोड़ का काम भी स्वीकृत हो गया है।

रेल मंत्री का जताया आभार 

 इसके लिए अर्जुनराम मेघवाल ने रेल मंत्री को कहा इससे हमारे रेलवे फाटक समस्या का 90 प्रतिशत समाधान हो जाएगा। रेल मंत्री को बीकानेर आगमन का निमंत्रण दिया जो उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।