{"vars":{"id": "125777:4967"}}

1 जुलाई से राजस्थान में बंद होंगे पांच हजार ईंट भट्टे, सरकार ने जारी किया, जानें फिर कब खुलेंगे

Rajasthan Breaking News: राजस्थान में चलने वाले ईंट-भट्टे 30 जून बाद बंद हो जाएंगे। इसके बाद जो भी ईंट-भट्टा चलता मिलेगा, उसके खिलाफ राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल तय मापदंड के अनुसार जुर्माना लगाएगा। प्रदेश में करीब 5 हजार तथा भीलवाड़ा जिले में 250 से अधिक ईंट-भट्टे संचालित हैं। ये ईंट-भट्टे अब एक जुलाई से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। इ
 

Rajasthan News : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  अगर आप नया घर बनाने की सोच रहे है तो उस से पहले एक बार सरकार का ये आदेश जरूर पढ़ ले।  

30 जून को बंद होंगें ईंट भट्टे

पाठकों को जानकारी के अनुसार बता दे की राजस्थान में चलने वाले ईंट-भट्टे 30 जून बाद बंद हो जाएंगे। इसके बाद जो भी ईंट-भट्टा चलता मिलेगा, उसके खिलाफ राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल तय मापदंड के अनुसार जुर्माना लगाएगा। प्रदेश में करीब 5 हजार तथा भीलवाड़ा जिले में 250 से अधिक ईंट-भट्टे संचालित हैं। ये ईंट-भट्टे अब एक जुलाई से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। इनका संचालन एक जनवरी 2026 से ही हो सकेगा।Rajasthan News


आरपीसीबी का आदेश जारी


राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड आरपीसीबी ने आदेश जारी किया है कि राज्य में ईंट-भट्टों का संचालन अब साल में सिर्फ छह माह तक होगा। संचालन अवधि 1 जनवरी से 30 जून तक होगी। पहले ईंट-भट्टों का संचालन नौ माह होता था। ऐसे में परदेशी राज्यों से मजदूरी करने वाले लोगों की मजूदरी पर भी काफी असर देखने को मिल सकता है। Rajasthan News 

प्रदूषण नियंत्रण मंडल के आदेशों के अनुसार 30 जून के बाद ईट भट्टे बंद होंगे। पुन: संचालन 1 जनवरी से हो सकेगा। इस दौरान जिले में कोई भी ईट भट्टा संचालक इसका संचालन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।Rajasthan News
दीपक धनेटवाल, क्षेत्रीय अधिकारी, आरपीसीबी