{"vars":{"id": "125777:4967"}}

बीकानेर: पतंग उड़ाते समय छत से गिरा मासूम, इलाज के दौरान मौत 

 

Bikaner News :  पतंग की वजह से रोज रोज नए हादसों के लोग शिकार हो रहे है।  एक तरफ जहां चाइनीज मांझा दिन प्रतिदिन जानलेवा हो रहा है। 
 वहीँ इस वक्त जिले से भी बड़ी दुखद घटना आ रही है। 

छत से गिरा 7 वर्षीय आयुष


बता दे की  यह घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है जहां पतंग उड़ाते समय छत से गिरने के कारण सात वर्षीय बच्चे की मौत होने का एक दुखद मामला प्रकाश में आया है।  इस सम्बंध में मृतक के पिता ने रिपोर्ट दी है। 

परिवादी ने बताया कि उसका सात वर्षीय आयुष रामपुरा बस्ती गली नं. 7 में 12 मई की शाम को छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान पतंग उड़ाते समय छत से गिर गया।

जिसके चलते वह गंभीर से घायल हो गया। जिसे पीबीएम ( Bikaner Hospital ) ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।