{"vars":{"id": "125777:4967"}}

राजस्थान के इस जिले में दौड़ेगी विकास की बुलेट ट्रैन, 4 ओवरब्रिज व अंडरब्रिज की मिली मजूरी

 

Rajasthan New Flyover : राजस्थान के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। खासकर झुंझुनू जिले के लिए बता दे की शहर अब बिलकुल जैम मुक्त होने वाला है। प्रदेश के झुंझुनू ब्रिज का अधूरा काम अब जल्द ही फिर से शुरू होगा। इसके अलावा तीन और ओवरब्रिज और अंडरब्रिज बनाए जाएंगे। जिसके बाद लोगों को जाम से निजात मिलेगा साथ ही सफर आसान होगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की पुष्टि

अधिक जानकारी के लिए बता दे की संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 4 ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज बनाए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया जल्द शरू हो सकती है। यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में सांसद बृजेन्द्र ओला की ओर से पूछे गए गए सवाल के जवाब में दी है।

हालांकि जवाब में यह नहीं बताया गया कि झुंझुनू संसदीय क्षेत्र में ओवर-ब्रिज/अंडर-ब्रिज का निर्माण कहां किया जाएगा। माना जाता है कि चारों में पुलिस लाइन गेट पर अधूरा ओवरब्रिज शामिल है।

5,213 करोड रुपए की परियोजनाएं प्रगति पर

रेल मंत्री ने यह भी बताया कि राजस्थान में रेल परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 2025-26 के बजट में 9,959 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

यह 2009-14 के रुपये के औसत से 14 गुना अधिक है। 01.02.2025 की स्थिति के अनुसार राजस्थान में 547 रोड ओवर ब्रिज (आरओबी)/रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माणाधीन हैं। जिसपर 5,213 करोड रुपए खर्च किये जा रहे है।

राजस्थान में नई लाइन, दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर

उसी के साथ रेल मंत्री ने यह भी बताया की 32 रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं। जिनमें 4,191 किलोमीटर नई लाइन, दोहरीकरण और गेज परिवर्तन कार्य किए जा रहे हैं।