{"vars":{"id": "125777:4967"}}

बीकानेर के पूर्व बार अध्यक्ष कमल नारायण पुरोहित की अनूठी पहल — “एक वोट, एक पेड़”  वादे के साथ कर रहे है जनसपंर्क

 
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। राजस्थान बार काउंसिल चुनाव 2026 को लेकर प्रदेशभर में चुनावी हलचल तेज हो गई है। प्रत्याशी अधिवक्ताओं तक पहुंचने के लिए अलग-अलग रणनीतियां अपना रहे हैं, लेकिन इस बीच बीकानेर के वरिष्ठ अधिवक्ता कमल नारायण पुरोहित ने अपने अनोखे और पर्यावरण-हितैषी प्रचार से खास पहचान बनाई है।
रविवार को शहर के परकोटे क्षेत्र में समर्थकों के साथ जनसंपर्क करते हुए पुरोहित ने “एक वोट, एक पेड़” का संकल्प दोहराया। बार काउंसिल सदस्य पद के प्रत्याशी के  पुरोहित ने बताया की जीतने वोट उतने ही पेड़ लगाए का उद्देश्य है,उन्होंने बताया कि
आमतौर पर चुनावों में उपयोग होने वाली प्रचार सामग्री बाद में कचरे में बदल जाती है, लेकिन हमारा  विजिटिंग कार्ड इस सोच को बदलने का प्रयास है।
उनके कार्ड पर लिखा संदेश —“एक वोट एक पेड़ संकल्प - Use Me to Grow Our Environment”
यह संकेत देता है कि यह कार्ड सीड पेपर से तैयार किया गया है, जिसे मिट्टी में दबाने पर पौधा उग सकता है। यानी यह कार्ड कचरा नहीं, बल्कि हरियाली का माध्यम बनेगा। कमल नारायण पुरोहित का नाम बीकानेर के कानूनी क्षेत्र में एक मजबूत पहचान रखता है। पुरोहित बीकानेर बार एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष (2016 और 2021)
11 वर्षों तक लोक अभियोजक (Public Prosecutor) के रूप में सेवाएं दे चुके है
पुरोहित इस चुनाव में तीन प्रमुख मूल्यों के साथ मैदान में हैं: ईमानदारी, प्रगति ,पारदर्शिता उनका मानना है कि बार काउंसिल में मजबूत और पारदर्शी नेतृत्व से अधिवक्ताओं के हितों की बेहतर रक्षा की जा सकती है।
 चर्चा में पर्यावरण-अनुकूल पहल
चुनावी रणनीतियों के बीच “एक वोट, एक पेड़” जैसा संदेश न केवल अलग पहचान बना रहा है, बल्कि अधिवक्ताओं के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रहा है।
बीकानेर ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान में यह पहल चर्चा का विषय बनती जा रही है।  जनसपंर्क में Adv त्रिकोल नारायण पुरोहित, सुरेश नारायण पुरोहित, गौरीशंकर,चंद्रशेखर  छंगाणी,अरुण जोशी,वेणुगोपाल पुरोहित, चंदशेखर हर्ष,बसंत व्यास, सहित अन्य रहे साथ