{"vars":{"id": "125777:4967"}}

 अगले 7 दिन इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, देखें IMD का ताजा अपडेट 

 

Heavy Rain Alert : देश के अलग अलग हिस्सों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।  बता दे कि IMD के ताजा अपडेट के अनुसार अगले 7 दिन तक अति भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार राजस्थान कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं।Heavy Rain Alert

पश्चिम और मध्य भारत
कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र:
5 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं की भी आशंका है।

पश्चिम मध्य प्रदेश:
5 और 6 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा की चेतावनी है।

पूर्वी मध्य प्रदेश:
5 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।


 राजस्थान और उत्तर भारत
पूर्वी राजस्थान:
5 से 7 सितंबर के बीच लगातार भारी बारिश की आशंका है। इससे जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।Heavy Rain Alert

पश्चिमी राजस्थान:
6 और 7 सितंबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

उत्तराखंड:
5 से 8 सितंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जिससे भूस्खलन का भी खतरा है।

पंजाब:
10 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में पहले से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

बिहार:
8 से 10 सितंबर के बीच कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है।

असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा:
5 से 7 सितंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश:


6 से 10 सितंबर तक लगातार भारी बारिश के आसार हैं।

इन क्षेत्रों में बिजली गिरने और स्थानीय बाढ़ की स्थिति बन सकती है। किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 दक्षिण भारत
तमिलनाडु:
8 और 9 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

 7 दिनों का समग्र पूर्वानुमान (5–11 सितंबर):

Heavy Rain Alert
पूरे भारत में कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है।

कुछ क्षेत्रों में स्थानीय बाढ़, भूस्खलन और ट्रैफिक अवरोध की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग ने कृषि कार्यों, यात्रा योजनाओं और पर्वतीय इलाकों में घूमने से पहले ताजा मौसम अपडेट लेने की सलाह दी है।