{"vars":{"id": "125777:4967"}}

जोधपुर में 7 मार्च को होगा जैसलमेर पुष्करणा समाज का होली स्नेह मिलन समारोह

 
जोधपुर | कैलाश बिस्सा।जैसलमेर पुष्करणा समाज, जोधपुर द्वारा होली के उपलक्ष्य में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन शनिवार 7 मार्च को गोविन्दम् वटिका गड्डी में किया जाएगा। समाज के सचिव सुरेश केवलिया ने बताया कि न्याति अध्यक्ष डी.के. व्यास की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में इस कार्यक्रम को लेकर निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि समारोह में जोधपुर में निवास कर रहे जैसलमेर पुष्करणा न्याति के परिवारों को आमंत्रित करने के लिए एक टीम गठित की गई है। यह टीम प्रभु लक्ष्मीनाथ के पारंपरिक फाग गीत जैसे “होय होली खेले”, “घड़ियालो शिव के मन” और “कलंगी” का गायन करते हुए घर-घर जाकर निमंत्रण दे रही है।
कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा गीता पुरोहित के नेतृत्व में फाग उत्सव का आयोजन पुष्टिमार्गीय सिद्धांत के अनुसार किया जाएगा। सायंकाल जैसलमेर के आराध्य देव प्रभु लक्ष्मीनाथ जी के पूजन के साथ महाप्रसादी का आयोजन भी होगा।
इस अवसर पर अर्चना बिस्सा, सुरेन्द्र थानवी, सत्यदेव व्यास, अनिल गोपा, सत्यनारायण बिस्सा, सुरेश व्यास, रामकुमार आचार्य, कमल केवलिया, आनंद चूरा, ब्रजेश पुरोहित तथा अनिल केवलिया सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहेंगे।