{"vars":{"id": "125777:4967"}}

जैसलमेर में पुष्करणा दिवस छब्बीस अगस्त को नटवर जोशी बने संयोजक

 

स्वर्णनगरी जैसलमेर में पुष्करणा न्याति ट्रस्ट द्वारा आगामी छब्बीस अगस्त को पुष्करणा दिवस परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा 

पुष्करणा न्याति ट्रस्ट के प्रबन्ध ट्रस्टी श्री किशन आचार्य ने बताया कि शनि वार को ट्रस्ट की कार्यकारणी की बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से नटवर जोशी सह प्रबंध ट्रस्टी को पुष्करणा दिवस २०२६ के लिए संयोजक मनोनीत किया गया 

बैठक की अध्यक्षता कर रहे ट्रस्ट के उपाध्यक्ष शिव कुमार व्यास ने बताया कि इस वर्ष पुष्करणा दिवस दो चरणों में मनाया जाएगा 

प्रथम चरण में छब्बीस अगस्त को प्रातः आठ बजे से दस बजे के मध्य पुष्करणा समाज के आदर्श पुरुषों तथा स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा दस बजे के बाद पुष्करणा भवन में ध्वजारोहण किया जाएगा और फिर रुद्रा अभिषेक तथा सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा और प्रसाद वितरण होगा 

पुष्करणा दिवस के दूसरे चरण में समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा जिसकी तिथि अलग से संयोजक द्वारा निर्धारित की जाकर तय की जाएगी 

बैठक में घनश्याम चुरा आनंद केवलिया आनंद जगानी महेंद्र बिस्सा उपस्थित रहे समस्त निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया