{"vars":{"id": "125777:4967"}}

अगले 3 घंटों में हरियाणा-राजस्थान के इन जिलों में तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, जानें ताजा अपडेट-Rain Alert

हरियाणा राजस्थान में मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखा जा सकता है।  जिससे कुछ ही देर बाद कई जिलों में बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।  बता दे की दोनों ही प्रदेशों में भयंकर गर्मी से लोग काफी परेशान थे।
 

Heavy Rain Alert : हरियाणा राजस्थान में मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखा जा सकता है।  जिससे कुछ ही देर बाद कई जिलों में बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।  बता दे की दोनों ही प्रदेशों में भयंकर गर्मी से लोग काफी परेशान थे। लेकिन अचानक बारिश से बड़ी राहत मिली है। 

 

हरियाणा में  बारिश 

बता दें कि दो दिन शुक्रवार को हरियाणा के कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई। इसका असर प्रदेश के तापमान पर भी देखने को मिला। बारिश के कारण तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री गिर गया है। हरियाणा के अधिकतम तापमान में शनिवार को 5.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे गर्म जिला हिसार का बालसमंद एरिया रहा।

 

7 मई तक हरियाणा में बदला रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 7 मई तक मौसम आमतौर पर काफी बदलाव देखा जा सकता है। प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के आज भी भारी बारिश का अनुमान है और ये बदलाव मौसम में लगातार देखा जा सकता है। 

राजस्थान में अगले 3 घंटों में यहां होगी बारिश


अधिक जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान में मौसम विभाग ने अगले 180 मिनट में प्रदेश के 9 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।


 मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार तीन घंटे में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, अलवर, नागौर, जोधपुर, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़ जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है। 


साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मेघगर्जन के समय लोगों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और पेड़ों के नीचे शरण ना लेने की सलाह दी गई है।