{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Rajasthan : राजस्थान में इस हाईवे पर बनाए जाएंगे 9 फ्लाई ओवरब्रिज, मिली मंजूरी, जमीनों के रेट पहुँचेंगें सातवे आसमान पर 

केंद्र सरकार ने राजस्थान प्रदेश में नेशनल हाईवे 21 पर जयपुर जिले के कानोता बस स्टैंड के पास 33.78 करोड़ की लागत से, पुलिस लाइन चौराहा के पास 34.59 करोड़ की लागत से, दौसा बाईपास तिवाड़ी हॉस्पिटल से कलेक्ट्रेट चौराहा के पास 60.94 करोड़ की लागत से, मेहंदीपुर बालाजी मोड़ पर 29.01 करोड़ की लागत से, मानपुर चौराहा पर 31.77 करोड़ की लागत से, जीरोता कट पर 34.57 करोड़ की लागत से, बांसखो फाटक पर 32.41 करोड़ की लागत से और बस्सी चक पर 29.18 करोड़ की लागत से नए फ्लावर का निर्माण हेतु स्वीकृति दी
 

New Fly Overbridge Rajasthan: राजस्थान प्रदेश को केंद्र सरकार ने ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने हेतु और ब्लैक स्पॉट की समस्या को खत्म करने के लिए बड़ी सौगात दी है। केंद्र सरकार ने राज्य से होकर गुजरने वाले जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 पर सड़क हादसों में रोकथाम और यातायात जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए 9 फ्लाई ओवरब्रिज बनाने हेतु 286 करोड़ रुपए से अधिक की राशि मंजूर की है। जानकारी के अनुसार केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय राजस्थान प्रदेश में 9 जो ब्लैक स्पॉट को खत्म करने हेतु नए फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण करने जा रहा है। 

जयपुर से दोसा के बीच बने जाएंगे 9 नए फ्लाई ओवरब्रिज

केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब प्रदेश में 9 नए फ्लाई ओवरब्रिज बनाने हेतु तैयारी शुरू कर दी गई है। राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर से दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी मोड़ तक नेशनल हाईवे 21 पर इन 9 फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार की मांग पर केंद्र सरकार ने इन फ्लाई ओवरब्रिज के निर्माण हेतु 286.26 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है। केंद्र सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही नेशनल हाईवे प्राधिकरण (NHAI) फ्लाईओवर निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया सहित अन्य प्रक्रिया भी शुरू कर देगी।

दौसा के सांसद मुरारीलाल मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के अंदर  9 ब्लैक स्पॉट खत्म करने हेतु फ्लाई ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी दे रही है इसके अलावा सात के लगभग ब्लैक स्पॉट्स पर भी फ्लाईओवर या अंडरब्रिज शीघ्र ही स्वीकृत होने का  अनुमान है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश में वर्तमान में कुछ जगह मौजूद ब्लैक स्पॉट्स पर सड़क सुधार व लाइटिंग के कार्य भी करवाई जाएंगे।

राजस्थान सरकार को प्रथम चरण में 9 फ्लाईओवर के निर्माण हेतु केंद्र सरकार की स्वीकृति मिल गई है। अब प्रदेश में अन्य जगहों महुवा, जयपुर बायपास, सिकंदरा चौराहा, भाण्डारेज मोड़ बैंदाड़ा मोड़ समेत कई अन्य जगह पर मौजूद ब्लैक स्पॉट हेतु बजट जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

 केंद्र सरकार नीति इन जगहों पर फ्लाई ओवरब्रिज बनाने की स्वीकृति

केंद्र सरकार ने राजस्थान प्रदेश में नेशनल हाईवे 21 पर जयपुर जिले के कानोता बस स्टैंड के पास 33.78 करोड़ की लागत से, पुलिस लाइन चौराहा के पास 34.59 करोड़ की लागत से, दौसा बाईपास तिवाड़ी हॉस्पिटल से कलेक्ट्रेट चौराहा के पास 60.94 करोड़ की लागत से, मेहंदीपुर बालाजी मोड़ पर 29.01 करोड़ की लागत से, मानपुर चौराहा पर 31.77 करोड़ की लागत से, जीरोता कट पर 34.57 करोड़ की लागत से, बांसखो फाटक पर 32.41 करोड़ की लागत से और बस्सी चक पर 29.18 करोड़ की लागत से नए फ्लावर का निर्माण हेतु स्वीकृति दी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान प्रदेश में नेशनल हाईवे 21 पर ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर प्रस्ताव केंद्र के सामने रखा था। जिसे सडक़ और परिवहन मंत्री नितिन गडकऱी ने ओवरब्रिज व अंडरपास निर्माण कर 9 ब्लैक स्पॉट खत्म करने हेतु स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा 7 ब्लैक स्पॉट अभी प्रक्रियाधीन रखे गए हैं।