Rajasthan: बीकानेर में यहां नगर पालिका ईओ को किया सस्पेंड, इस वजह से हुआ बड़ा एक्शन
Aug 20, 2025, 12:11 IST
The Bikaner News। राजस्थान के बीकानेर जिले से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि अवैध आवासीय पट्टे जारी करने पर बड़ा एक्शन हुआ है।
मामला श्रीडूंगरगढ़क्षेत्र का है जहाँ स्वायत्त शासन विभाग से आई है। जानकारी के अनुसार बता दे कि विभाग के निदेशक जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर ने आदेश जारी कर श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका ईओ अविनाश शर्मा को निलम्बित कर दिया है।
निलंबन काल में शर्मा का मुख्यालय उपनिदेशक, स्थानीय निकाय विभाग बीकानेर रहेगा। ये आदेश उनके नगरपालिका जैतारण में अवैध आवासीय पट्टे जारी किए जाने के प्रकरण में विभाग द्वारा अनुशासनिक कार्रवाई की गई है।