Rajsthan News : राजस्थान के BSF जवान पर पश्चिम बंगाल में तैनात साथी ने दागी 13 राउंड गोलियां, मौत
Rajasthan News : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी ही हैरान क्र देने वाली खबर सामने आ रही है। बता दे की पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में तैनात बीएसएफ के दो जवानों में ड्यूटी के दौरान शनिवार रात विवाद हो गया। इस पर एक जवान ने दूसरे जवान पर अंधाधुंध 13 राउंड फायरिंग की, जिससे पांच गोलियां लगने से कालाडेरा के खन्नीपुरा निवासी जवान रतनसिंह शेखावत की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बता दे की पश्चिम बंगाल पुलिस ने आरोपी जवान एस.के. मिश्रा को गिरफ्तार कर उससे रायफल जब्त कर ली है। रतन सिंह सीमा सुरक्षा बल में हेड कांस्टेबल के पद अपनी सेवाएं देश को दे रहे थे।Rajasthan News
जवान की पार्थिव देह आज गांव पहुंचेगा। वहीँ मौत की खबर मिलते ही जवान की पत्नी, बेटा, बेटी सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है।
दो महीने पहले ही आए थे छुट्टी पर
अधिक जानकारी के लिए बता दे की रतन सिंह की बीएसएफ में 3 साल की सेवा बाकी थी। परिजनों ने बताया कि रतन सिंह दो माह पूर्व एक माह की छुट्टी पर घर आए थे। वे सरल, मिलनसार व हंसमुख स्वभाव के थे। छुट्टियों पर जब भी गांव आते थे, तब गांव के सभी लोगों से मिलते थे। Rajasthan News
अधिक जानकारी के लिए बता दे की घटना से पहले की थी परिजन से बातरतन सिंह के बेटे सुरेन्द्र ने बताया कि पापा से रोजाना फोन पर बात होती थी। शनिवार रात भी 9 बजे बात हुई थी। वे फोन पर रोजाना घर-परिवार के बारे में जानकारी लेते थे। शनिवार रात भी उन्होंने फोन पर घरवालों के हालचाल पूछे और बेटे से कहा कि ड्यूटी एक बजे तक है। परिजनों को क्या पता था कि यह आखिरी बातचीत होगी। उनके एक बेटा व एक बेटी है। पिता की मौत की सूचना पर बेटी की तबीयत खराब हो गई, जिसका उपचार किया गया।Rajasthan News