{"vars":{"id": "125777:4967"}}

राजस्थान सीएम का बड़ा ऐलान, 25 नई नगर पालिकाओं का होगा गठन, देखें जिले वाइज पूरी लिस्ट

 

राजस्थान के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बड़े एलान किये है। जिसका सीधा फायदा युवाओं के साथ अब आमजन को मिलने वाला है।

बता दे की विधानसभा में बुधवार को विनियोग और वित्त विधेयक पर बहस के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल ने ये सौगात दी है। वहीँ दूसरी तरफ युवाओं के लिए अच्छी खबर है की सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में 26 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

इसके तहत स्कूल शिक्षक, पटवारी, वन विभाग, पुलिस और अभियोजन विभाग में भर्तियों का एलान युवाओं के लिए राहत का काम करने वाला है। साथ ही राजस्थान में 25 नई नगर पालिकाओं का गठन किया भी किया जाएगा।

  • यहाँ देखें जिले वाइज पूरी लिस्ट
  • नवीन नगर पालिक——————-जिला
  • पीसांगन—————————-अजमेर
  • जसोल, समदड़ी——————–बालोतरा
  • रायपुर—————————ब्यावर
  • बीगोद,बनेड़ा——————— भीलवाड़ा
  • साहवा—————————चूरू
  • मनिया,सेपऊ——————–धौलपुर
  • खाटू खुर्द———————-डीडवाना कुचामन
  • अरनोद————————प्रतापगढ़
  • डग, खानपुर व मनोहर थाना——झालावाड़
  • मंड्रेला, बुहाणा, मलसीसर———–झुंझुनूं
  • कालाडेरा, कानोता, खेजरोली———-जयपुर
  • मथानियां————————–जोधपुर
  • सूरौठ—————————करौली
  • रियांबड़ी———————–नागौर
  • पलसाना———————-सीकर
  • मंडार———————-सिरोही
  • इन नगर निकायों का क्रमोन्नयन
  1. जैतारण———————ब्यावर
  2. छबड़ा———————-बारां
  3. निम्बाहेड़ा——————चित्तौड़गढ़
  4. रावतसर——————-हनुमानगढ़