Rajasthan CM Bikaner Visit: आज दोपहर को बीकानेर पहुँचेंगें मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, जिले को मिल सकती है कई बड़ी सौगाते
Rajasthan CM Bikaner Visit : आज दोपहर को राजस्थान के मुख्यमंत्री बीकानेर पहुंचने वाले है। मिली जानकारी के अनुसार बता दे की शनिवार दोपहर 12:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर दोपहर 1:10 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। ऐसे में विभिन्न जगहों पर उनका जाना रहेगा।
साथ आमजन को कई बड़े तोहफे भी मिल सकते है। बता दे की भारत पाकिस्तान के तनाव के बाद यह मुख्यमंत्री का पहला दौरा है। जिसमे वह बीकानेर पहुँचने वाले है। कयास इस बात के लगाए जा रहे है की जिले के कई अटके प्रोजेक्ट को आज गति मिल सकती है
बीकानेर में यह रहेगा सीएम भजनलाल का शेडूअल
मुख्यमंत्री यहां से दोपहर 1.15 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1:35 बजे रिद्धि सिद्धि भवन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 3:35 बजे यहां से प्रस्थान कर सायं 4 बजे पलाना गांव में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके पश्चात यहां से सायं 5 बजे प्रस्थान कर सायं 5:10 बजे देशनोक के करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे।
मुख्यमंत्री करणी माता मंदिर से सायं 5:30 बजे प्रस्थान कर, देशनोक में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। यहां से सायं 6:30 बजे प्रस्थान कर सायं 7:15 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा सायं 7:20 बजे जयपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।