{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Rajasthan: राजस्थान में किसानों के करोड़ों रूपए होंगें माफ़… 30 जून तक का समय, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

प्रदेश में काश्तकारों के लिए एक सुनहरा मौका सरकार ने प्रदान किया है। भूमि विकास बैंक लिमिटेड की ओर से किसानों और लघु उद्यमियों के लिए मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एक मुश्त समझौता योजना 2025-26 लागू की गई है, जिससे सैकड़ों किसानों को करोड़ों रुपए की राहत मिलने जा रही है। 
 

CM Overdue Interest Relief One Time Settlement Scheme 2025-26: राजस्थान के किसानों के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे की प्रदेश में काश्तकारों के लिए एक सुनहरा मौका सरकार ने प्रदान किया है। भूमि विकास बैंक लिमिटेड की ओर से किसानों और लघु उद्यमियों के लिए मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एक मुश्त समझौता योजना 2025-26 लागू की गई है, जिससे सैकड़ों किसानों को करोड़ों रुपए की राहत मिलने जा रही है। 

बता दे की जो किसान समय पर मूलधन चुकाकर अब तक ब्याज से दबे हुए थे, उनके लिए यह योजना वरदान बनकर आई है। जिसका कई किसान पहले भी फायदा उठा चुके है।  वहीँ अब एक और मौका उन्हें दिया जा रहा है। CM Overdue Interest Relief

इन किसानों को मिलेगी योजना से राहत 

जिनके ऋण एक जुलाई 2024 तक अवधिपार हो चुके हों।
जिन्होंने राज्य सरकार की 2014-15 की ब्याज अनुदान योजना के अंतर्गत ऋण नहीं लिया हो।CM Overdue Interest Relief
जो मूलधन और बीमा प्रीमियम की संपूर्ण राशि योजना अवधि में जमा कराएंगे।
यदि ऋणी किसान ऐसा करते हैं, तो सरकार 100 प्रतिशत ब्याज और दंडनीय ब्याज माफ कर देगी।

क्यों जरूरी है यह योजना?
राजसमंद और आसपास के कई किसान ऐसे हैं जो प्राकृतिक आपदाओं, बाजार मूल्य में गिरावट या फसल हानि के कारण समय पर ब्याज नहीं चुका पाए। ऐसे में यह योजना उन्हें एक नई शुरुआत का मौका देती है।CM Overdue Interest Relief


मिली जानकारी के अनुसार बता दे की 119 किसानों ने आवेदन किया है। इनमें से 61 किसानों ने अपना ऋण खाता पूर्ण रूप से बंद करवा लिया है और लगभग 1.02 करोड़ की ब्याज छूट प्राप्त कर चुके हैं। योजना के अंतर्गत कुल 505 ऋणी सदस्य पात्र माने गए हैं, जिन्हें लाभ मिल सकता है।

पात्र किसान कैसे उठायें फायदा 

पात्र किसानों को बैंक की ओर से प्रपत्र भेजे जा रहे हैं, जिनमें मूल राशि, देय ब्याज, राहत राशि व कुल जमा योग्य राशि की जानकारी दी गई है।
किसान को 30 जून 2025 तक 25 प्रतिशत राशि अपने बैंक खाते में जमा करवानी होगी।CM Overdue Interest Relief
शेष राशि अधिकतम तीन किस्तों में 30 सितम्बर 2025 तक जमा करनी होगी।
1 जुलाई 2024 के बाद जो किस्तें शेष होंगी, उन पर कोई राहत नहीं मिलेगी।

30 जून तक किसानों के पास मौका 
इस योजना के तहत किसानों को अवगत कराया जा रहा है। एकमुश्त समझौता योजना 2025-26 में करीब 505 ऋणी किसान पात्र हैं। अब तक 61 किसान अपना खाता बंद करवाकर एक करोड़ रुपए से अधिक का लाभ उठा चुके हैं।


 अब तीस जून तक किसानों को आखिरी मौका है। इसके बाद वे इस योजना में लाभ नहीं उठा सकेंगे। विनोद कोठारी, कार्यवाहक सचिव भूमि विकास बैंक, राजसमंदCM Overdue Interest Relief