{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Rajasthan: राजस्थान में कर्मचारियों के लिए ख़ुशख़बरी, इस दिन रहेगी हाफ डे, आदेश जारी 

इस संबंध में एक आदेश जारी किया है और पहले जारी किए गए स्थानीय अवकाश कैलेंडर को आंशिक रूप से संशोधित किया है। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके पीछे का कारण उदयपुर में जगन्नाथ रथ यात्रा है। इसी के चलते यह आदेश जारी किया गया है। 
 

Half day holiday in Rajasthan : राजस्थान में कर्मचारियों के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे की उदयपुर में 27 जून को आधे दिन की छुट्टी होगी, जबकि पूरे राजस्थान में ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। यह आदेश केवल उदयपुर के लिए है। 


 कलेक्टर नमित मेहता ने किया आदेश जारी 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की कलेक्टर नमित मेहता ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है और पहले जारी किए गए स्थानीय अवकाश कैलेंडर को आंशिक रूप से संशोधित किया है। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके पीछे का कारण उदयपुर में जगन्नाथ रथ यात्रा है। इसी के चलते यह आदेश जारी किया गया है। 


कलेक्टर मेहता ने कहा कि पहले जारी स्थानीय अवकाश आदेश के तहत 24 जुलाई को हरियाली अमावस्या के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया था और 3 सितंबर को जलझुलानी एकादशी के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया था। आंशिक संशोधन में, जगन्नाथ रथ यात्रा को चिह्नित करने के लिए 27 जून को दोपहर 1.30 बजे के बाद आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है। वहीं 24 जुलाई को हरियाली अमावस्या के मौके पर दोपहर 1.30 बजे के बाद आधे दिन की छुट्टी भी रहेगी।

प्रशासन ने रथयात्रा पर बैठक की 


भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें रथ यात्रा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था आदि से संबंधित व्यवस्थाओं पर सुझाव आमंत्रित करते हुए आवश्यक चर्चा की गई।


कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य रथ यात्रा 27 जून को दोपहर 3 बजे जगदीश मंदिर से शुरू होगी, जो फिर से घंटाघर, बड़ा बाजार, भादभुजा घाटी होते हुए मंदिर पहुंचेगी। इसमें शहर के विभिन्न हिस्सों की झांकी भी शामिल होगी। इसके अलावा रथ यात्रा अस्थल मंदिर से निकाली जाएगी, जो पारंपरिक मार्ग से होकर फिर से मंदिर पहुंचेगी। इसी तरह रथ यात्रा शहर के सविना क्षेत्र से निकाली जाएगी।