Rajasthan News : हनुमान बेनीवाल के नाम लेटर लिखकर 20 वर्षीय युवक ने मौत को लगाया गले, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Rajasthan News : राजस्थान से इस वक्त एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जानकारी के अनुसार मामला भणियाणा थाना इलाके के रातड़िया गांव के शिवनाथ सिंह नगर में सोमवार शाम 6 बजे का है। उसका शव घर में बने हौद में मिला था। युवक RLP का कार्यकर्ता था।
लेटर में लिखी है ये बात
बता दे कि प्रदेश के जैसलमेर में 20 साल के युवक ने हौद में कूदकर अपनी जान दे दी। हौद के पास एक नोट (लेटर) भी मिला है। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नाम लिखे लेटर में उसने पुलिस पर आरोप लगाए।
लेटर में लिखी बार के अनुसार बता दे कि - जोधपुर का एक युवक उसे धमकी दे रहा है और उसे जीने नहीं दिया जा रहा है। इसमें फलोदी के मतोड़ा थाना की पुलिस भी शामिल है। राजस्थान की पुलिस 1-2 लाख के चक्कर में किसी को भी मरवा सकती है।
पुलिस के अनुसार
भणियाणा थाना प्रभारी देवाराम गोदारा ने बताया- हाल ही में मतोड़ा थाना (फलोदी) इलाके में किसी लड़की की गुमशुदगी का मामला आया था। उस मामले में पुलिस ने दूदाराम सारण (20) को लड़की के साथ पकड़ा था।
पुलिस ने लड़की को उसके परिजनों और दूदाराम को उसके मामा को सौंप दिया था। ऐसे में अंदेशा है कि इसी मामले को लेकर युवक परेशान हुआ होगा।
उन्होंने बताया- दूदाराम का शव घर में ही बने पानी के हौद में मिला था। रात करीब 8 बजे दूदाराम के शव को भणियाणा सीएचसी की मॉर्च्युरी लाया गया।
मंगलवार सुबह मृतक के परिजन और RLP के कार्यकर्ता मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठ गए। युवक की मौत के कारणों की जांच करने की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।