{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Rajasthan Weather Update: पारा हाई, संभलो भाई! भट्ठी की तरह तप रहा राजस्थान, गर्मी-हीट वेव का डबल 'अटैक', पारा 47 पार, IMD ने जारी किया अलर्ट 

जाने मौसम का पूर्वानुमान 

 

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में जून 2025 की गर्मी ने अपनी तेजता दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 जून, 2025 को राज्य के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन है।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते कल 8 जून, 2025 को राज्य के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 46 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 46 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 46 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 46 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 46 डिग्री सेल्सियस और कोटा में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि उत्तर पश्चिम राजस्थान, विशेष रूप से बीकानेर मंडल और शेखावाटी क्षेत्र में अगले तीन दिनों तक तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 

मौसम विभाग ने भारी आंधी चलने की भविष्यवाणी की है। 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। धूल भरी आंधी का खतरा बना रहने की उम्मीद है।

हालांकि कुछ दिन पहले पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश और आंधी से राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम फिर से पूरी तरह से शुष्क हो गया है। उदयपुर और कोटा संभागों में हल्की बारिश होने की अनुमान है।

हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि राजस्थान में मानसून की शुरुआत 20 जून, 2025 तक होने की संभावना है। इससे पहले लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना बहुत कम  है।

राजस्थान में भीषण गर्मी ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए सतर्क रहना बहुत महत्वपूर्ण है। मानसून के आने तक, एहतियात सबसे बड़ा उपाय है।