RBSE Class 12th Result 2025 Live Update : खत्म हुआ 8 लाख से ज्यादा बच्चों का इंतजार, कल जारी होंगें राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम, ऐसे करें चेक
जानकारी के लिए बता दे की शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीसी के जरिए जुड़ेंगे। बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा शाम 5 बजे परिणाम जारी करेंगे।
May 21, 2025, 22:09 IST
RBSE Class 12th Result 2025 Live Update : राजस्थान में स्कूली बचो के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश में कल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जायगा।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीसी के जरिए जुड़ेंगे। बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा शाम 5 बजे परिणाम जारी करेंगे।
बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि 12वीं कक्षा के साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स संकायों का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। इस साल कुल 8 लाख 93 हजार 616 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से साइंस में 2 लाख 73 हजार 984, कॉमर्स में 28 हजार 250, कला संकाय में 5 लाख 87 हजार 475 और वरिष्ठ उपाध्याय में 3907 छात्र थे।RBSE Class 12th Result 2025 Live Update