{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Rajasthan News : अजमेर में बनेगा 42 करोड़ से साइंस पार्क, डिजिटल प्लेनेटोरियम और इनोवेशन हब जैसी सुविधाएं होंगी

सीएम भजनलाल शर्मा ने बजट में पूर्व में घोषित 22 करोड़ के अलावा 17 करोड़ रूपए की सौगात दी है। तीन करोड़ रूपए विभाग और एडीए खर्च कर रहा है। डिजीटल प्लेनेटोरियम 80 से 85 दर्शक क्षमता वाला होगा। इनोवेशन हब आवश्यकताओं के अनुसार विकसित किया जाएगा। 

 

Rajasthan News : अजमेर शहर में साइंस पार्क का निर्माण होगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को जिला कलक्टर और अधिकारियों के साथ पंचशील स्थित साइंस पार्क कार्य का निरीक्षण किया।

 

इसमें डिजीटल प्लेनेटोरियम भी बनेगा। पार्क की निर्माण लागत 42 करोड़ रुपए होगी। देवनानी ने कहा कि 20 हजार वर्गमीटर भूमि पर निर्माणाधीन साइंस पार्क 22 के बजाय 42 करोड़ की लागत से बनेगा। इसमें डिजिटल प्लेनेटोरियम और इनोवेशन हब जैसी सुविधाएं होंगी। विज्ञान एवं तकनीकी विभाग को कामकाज में तेजी लानी होगी।

सीएम भजनलाल शर्मा ने बजट में पूर्व में घोषित 22 करोड़ के अलावा 17 करोड़ रूपए की सौगात दी है। तीन करोड़ रूपए विभाग और एडीए खर्च कर रहा है। डिजीटल प्लेनेटोरियम 80 से 85 दर्शक क्षमता वाला होगा। इनोवेशन हब आवश्यकताओं के अनुसार विकसित किया जाएगा। 

यह पश्चिमी भारत के सबसे आधुनिक साइंस पार्क होगा। इसमें बनने वाले क्रिएटिविटी जोन में विद्यार्थी अपनी विज्ञान सोच और क्षमता को विकसित कर सकेंगे।आउटडोर साइंस पार्क, तारामण्डल, एक्जीबिट लेब,भौतिक और गणित से जुड़े विभिन्न मॉडल्स प्रदर्शित होंगे। एडीए आयुक्त नित्या के, अतिरिक्त जिला कलक्टर गजेन्द्र सिंह राठौड़एवं विज्ञान तकनीक विभाग के अधिकारियों ने भी जानकारी दी।

देवनानी ने रीको एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों को माकड़वाली में आईटी पार्क की भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने चारदीवारी बनाने, बिजली, पानी व सड़क की सुविधा विकसित करने के निर्देश दिए। देवनानी ने कहा कि राइजिंग राजस्थान में निवेश प्रोत्साहन के लिए 12.95 हैक्टेयर भूमि पर आईटी पार्क बनेगा। 

नगरीय विकास विभाग ने भूमि आवंटन किया है।संबंधित स्टेक होल्डर्स से चर्चा कर राज्य स्तरीय बिजनेस प्रमोशन सेल एवं आईटी कंपनियों से समन्वय स्थापित करने की जरूरत है। स्टेक होल्डर्स को पार्क का निरीक्षण कराएं। यह पार्क रोजगार को बढ़ाएगा। रीको के अधिकारियों को नक्शा तैयार करने, ब्रोशर और साइट प्लान बनाने के निर्देश दिए। पार्क में नामचीन कंपनियों के डाटा, कॉल सेन्टर व कॉर्पोरेट ऑफिस लाने के प्रयास किए जाएंगे। इससे होटल इंडस्ट्री, हॉस्टल, रेस्टोरेंट, ऑटो, निर्माण और अन्य रोजगार बढ़ेंगे।