Rajasthan News : राजस्थान में इन कर्मचारियों को लगा बड़ा झटका, सरकार ने सैलरी आधी करने का लिया फैसला
राजस्थान प्रदेश में सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। प्रदेश सरकार ने यह फैसला स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कर्मचारियों को लेकर लिया है। पाठकों बता दे की राजस्थान प्रदेश में भजनलाल सरकार ने स्वास्थ्य विभाग मेंकॉन्ट्रैक्ट पर रखे जाने वाले डॉक्टर्स की सैलरी आधी करने का फैसला लिया है।
Rajasthan News : राजस्थान प्रदेश में सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। प्रदेश सरकार ने यह फैसला स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कर्मचारियों को लेकर लिया है।
पाठकों बता दे की राजस्थान प्रदेश में भजनलाल सरकार ने स्वास्थ्य विभाग मेंकॉन्ट्रैक्ट पर रखे जाने वाले डॉक्टर्स की सैलरी आधी करने का फैसला लिया है।
सरकार के इस फैसले से प्रदेश में हजारों डॉक्टर्स प्रभावित होंगे। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर के नाराज होने के कारण प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं भी ठप हो सकती हैं।
डॉक्टर को 56 हजार की जगह मिलेगी 28 हजार रुपए सैलरी
राजस्थान प्रदेश में डॉक्टर को मिलने वाली सैलरी भजनलाल सरकार द्वारा आधी कर दी गई है। प्रदेश में वर्तमान में कॉन्ट्रैक्ट बेस पर लगे डॉक्टर्स को प्रतिमाह 56 हजार रुपए सैलरी सरकार की तरफ से मिलती थी। लेकिन अब इसे भजनलाल सरकार ने घटाकर 56 हजार की जगह 28 हजार रुपए कर दिया है।
प्रदेश सरकार की स्पेशल से राज्य में हजारों डॉक्टर प्रभावित होंगे। लोगों का मानना है कि सरकार के फैसले से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ेगा।
प्रदेश में होगी 2855 पदों पर स्वास्थ्य कर्मियों की कॉन्ट्रैक्ट बेस भर्ती
राजस्थान प्रदेश में सरकार कांट्रेक्ट बेस पर बड़े स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती करने जा रही है। प्रदेश सरकार राज्य में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कुल 2855 पदों पर स्वास्थ्य कर्मियों की कॉन्ट्रैक्ट पर भर्तियां करेगी। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत राज्य में एलोपैथी मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल लैब टेक्निशियन, फीमेल हेल्थ वर्कर, फार्मा असिस्टेंट और नर्स के पदों पर भर्ती की जाएगी।
पाठकों की जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल हेल्थ मिशन के तहत ये सभी नियुक्तियां जिला स्तर पर जिला हेल्थ समितियों के माध्यम से पुरी की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग में यह भर्तियां पूर्ण होने के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होने की भी उम्मीद है।