Rajasthan News: राजस्थान को दिल्ली और मुंबई से जोड़ेगा यह हाईवे, इस महीने हो जाएगा निर्माणकार्य पूरा
Delhi-Mumbai expressway: राजस्थान प्रदेश की दिल्ली और मुंबई से कनेक्टिविटी बढ़ाने हेतु केंद्र सरकार देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा निर्माणाधीन इस हाईवे का नाम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे रखा गया है। देश का सबसे लंबा यह एक्सप्रेसवे 6 राज्यों से होकर गुजरेगा। यह एक्सप्रेसवे राजस्थान प्रदेश के कई जिलों में विकास की नई दरवाजे खुलेगा।
पाठकों को बता दें कि इस एक्सप्रेसवे का कई राज्यों में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है और राजस्थान के हिस्से का काम इसी वर्ष पूरा कर लिया जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे का 373 किलोमीटर हिस्सा राजस्थान प्रदेश से होकर गुजरेगा। इस नेशनल हाईवे पर NHAI द्वारा कई राज्यों में लगभग काम पूर्ण कर लिया गया है।
राजस्थान प्रदेश से होकर गुजरने वाले 373 किलोमीटर हिस्से में से 338 किलोमीटर का काम विभाग द्वारा पूर्ण कर लिया गया है और मात्र इसमें से करीब 35 किमी का काम बचा हुआ है। वर्तमान में विभाग द्वारा इस हाईवे का बचा हुआ निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।
सितंबर तक पूरा हो जाएगा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का राजस्थान प्रदेश में निर्माणकार्य
राजस्थान प्रदेश की दिल्ली और मुंबई से कनेक्टिविटी बेहतर करने हेतु बनाया जा रहा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माणकार्य सितम्बर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आपको बता दें कि इस हाईवे का लगभग निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है और कुछ किलोमीटर में बचा हुआ है जिसे सितंबर महीने तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
अगर निर्धारित लक्ष्य के तहत सितंबर तक इस हाईवे का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाता है तो इसी वर्ष आमजन के लिए दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे को शुरू कर दिया जाएगा।
इस हाईवे का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद लोगों का दिल्ली और मुंबई का सफर तो आसान होगा ही होगा साथ ही साथ समय की भी बचत होगी। इसके अलावा यह हाईवे प्रदेश में विकास के नए दरवाजे भी खोलने का काम करेगा।
कोटा से दिल्ली का सफल होगा मात्र 4 घंटे में पूरा
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद राजस्थान प्रदेश के कोटा शहर से दिल्ली का सफर मात्र चार घंटे का रह जाएगा। देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद वाहन चालक को की समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
पाठकों को बता दें कि यह नेशनल हाईवे राजस्थान प्रदेश की मध्य प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित पांच राज्यों से कनेक्टिविटी बढ़ाएगा।
सवाईमाधोपुर-दौसा-बूंदी खंड के बीच निर्माणकार्य हो जाएगा अगले महीने में पूरा
राजस्थान प्रदेश में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का 27 किलोमीटर का हिस्सा सवाईमाधोपुर-दौसा-बूंदी खंड के बीच बनाया जा रहा है।
एनएचएआइ अधिकारियों के मुताबिक इस हिस्से का निर्माणकार्य अगले महीने अप्रैल 2025 में पूरा कर लिया जाएगा।
इन दिनों सवाई माधोपुर तेजी से में चल रहा है। इसके अलावा राजस्थान प्रदेश के कोटा शहर के पास टनल बनाने का काम भी चल रहा है। यह काम सितम्बर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पाठकों को बता दें कि टनल के काम में कुछ दिक्कतें आने कारण इसे पूरा करने की समय सीमा बढ़ाई गई है।
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे को बढ़ाया जा सकेगा 12 लेन तक
राजस्थान प्रदेश से दिल्ली के रास्ते मुंबई तक बनाया जा रहा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे वर्तमान में 8 लेन का बनाया जा रहा है। लेकिन वाहनों का दबाव अधिक होने के बाद विभाग द्वारा इसे 12 लेन तक बढ़ाया जा सकता है।
इस नेशनल हाईवे के लिए जमीन का अधिग्रहण एनएचएआइ द्वारा 12 लेन के हिसाब से किया गया है। केंद्र सरकार ने इस एक्सप्रेसवे को हाई स्पीड बनाया है। इस पर छोटे वाहन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से चल सकते हैं और भविष्य में सरकार द्वारा इस स्पीड को 140 किलोमीटर प्रति घंटे भी किया जा सकता है। इस नेशनल हाईवे पर दिल्ली और मुंबई के बीच सेंटर पॉइंट मध्य प्रदेश के रतलाम को बनाया गया है।