{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Vande Bharat Sleeper Train: राजस्थान को अचानक मिला एक और तोहफा, देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर आया ये बड़ा अपडेट 

दिल्ली-अहमदाबाद के बीच करीब 1000 किमी की दूरी को मात्र 8 से 9 घंटे में तय करेगी, जबकि वर्तमान में अन्य ट्रेनों को यही दूरी तय करने में लगभग 14 घंटे लगते हैं।
 

Rajasthan Vande Bharat Express: राज्थान के लोगों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी आ रही है , बता दे कि देश में दिवाली से पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने जा रही है और इसकी सीधी कड़ी राजस्थान से भी जुडऩे वाली है। राजस्थान के कई जिलों के लोगों का सफर आसान होने वाला है।

sभावना है कि ट्रेन जयपुर होकर ही जाएगी। यह ट्रेन दिल्ली-अहमदाबाद के बीच करीब 1000 किमी की दूरी को मात्र 8 से 9 घंटे में तय करेगी, जबकि वर्तमान में अन्य ट्रेनों को यही दूरी तय करने में लगभग 14 घंटे लगते हैं।


जानकारी के अनुसार बता दे कि दिल्ली से अहमदाबाद के लिए प्रस्तावित इस नई स्लीपर वंदे भारत का रूट जयपुर होकर गुजर सकता है। अगर ऐसा होता है तो राजस्थान को सातवीं वंदे भारत ट्रेन का तोहफ़ा मिलेगा।Rajasthan Vande Bharat Express

 इससे न केवल दिल्ली और अहमदाबाद के बीच का सफर सुगम होगा, बल्कि जयपुर समेत प्रदेश के यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

वर्तमान में चार वंदे भारत ट्रेनें संचालित
वर्तमान में राजस्थान से चार वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं। इसके अलावा रेलवे ने हाल ही में जोधपुर और बीकानेर से दो नई वंदे भारत ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव रखा है। ऐसे में जैसे ही दिल्ली-अहमदाबाद मार्ग पर स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होगा, राजस्थान के हिस्से में कुल सात वंदे भारत ट्रेनें हो जाएंगी। यह प्रदेश के रेल नेटवर्क और यात्रियों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।Rajasthan Vande Bharat Express