{"vars":{"id": "125777:4967"}}

श्रमिक हितों की बुलंद हुई आवाज: 

जैसलमेर में इंटक का प्रदेश सम्मेलन, संगठन विस्तार और मजदूर अधिकारों पर मंथन

 

THE BIKANER NEWS:^जैसलमेर:-भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक) के तत्वावधान में शुक्रवार को जैसलमेर स्थित डेजर्ट बॉय ढाणी में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन इंटक महासंघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अमृत सोनी के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें प्रदेशभर से संगठन के पदाधिकारियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में श्रमिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
प्रवक्ता विकास कुमार व्यास ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशिला प्रसाद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देश के विकास में श्रमिकों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए उनके अधिकारों की रक्षा और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकारों की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इंटक हमेशा मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाता रहा है और आगे भी श्रमिक हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

 जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर के अध्यक्ष अमरदीन फकीर ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ प्रत्येक मजदूर तक इंटक की विचारधारा और योजनाओं को पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया।

सम्मेलन में इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष शैतान सिंह सोलंकी ने श्रमिक एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि संगठित श्रमिक शक्ति ही मजदूर वर्ग के अधिकारों की सबसे बड़ी ताकत है।

राजस्थान महिला इंटक की प्रदेश अध्यक्ष कल्पना भटनागर ने महिला श्रमिकों के अधिकार, समान अवसर, सुरक्षित कार्यस्थल और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया।

इंटक राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अमृत सोनी ने  कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा श्रमिकों, किसानों और आमजन के हितों के साथ खड़ी रही है तथा मजदूरों की आवाज को हर स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।

पूर्व विधायक रूपाराम मेघवाल ने कहा कि श्रमिक वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उनके सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

सम्मेलन में अखिल भारतीय ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दौलतराम सोनी प्रदीप सोनी तिलोक सोनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सामाजिक समरसता, श्रमिक सम्मान और समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी सहयोग को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक सुरक्षा, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के कल्याण तथा संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रमिक हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा मजदूरों के अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव त्रिलोक चन्द, पूर्व जिला उप प्रमुख भूपेंद्र बारूपाल,महंत देवनाथ जी महाराज,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  सुमार खान जी, खटन खान प्रेम दुगर सिंह आनंद सिंह डॉ भूपेंद्र बारूपाल नीरू भाटी जिलाध्यक्ष इंटक जयपुर अशोक सैनी प्रदेश महासचिव मनु सैनी धीरज गुजर राजस्थान सभी जिला इंटकअध्यक्ष वह प्रदेश कार्य करनेसहित कोंग्रेस कर्ता ,इंटेक महासंघ पदाधिकारी मौजूद रहे