{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Aaj Ka Rashifal : आज कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए मेष से मीन सभी राशियों का राशिफल 

 

मेष

शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी : दूसरों के बहकावे में अपनों का विरोध झेलना पड़ेगा। सुविधा नहीं मिलने से काम में परेशानी हो सकती है। मिलजुलकर अपना काम निकाल लेंगे। प्रॉपर्टी व वाहन क्रय की संभावना बनेगी।

वृष

शोध की हा वादापनीलापारिक शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी : व्यापारिक हल होंगे। दुविधा में सही फैसला लेना मुश्किल होगा। कार्ययोजना में बदलाव का लाभ मिलेगा। मेहमाननवाजी का अवसर मिलेगा। धैर्य रखें।

मिथुन

शुभ अंक 9, शुभ रंग भूरा : आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखें, सबका सहयोग मिलेगा। कार्ययोजना में देरी से नुकसान संभव है। परिणय संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है। भावनात्मक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आस्था बढ़ेगी।


कर्क

शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी : छोटे-छोटे काम के लिए बाहरी सहयोग लेना पड़ सकता है। अनुभव की कमी तरक्की में बाधक हो सकती है। व्यर्थ के झगड़े तनाव का कारण बन सकते हैं। अटका धन मिलने की उम्मीद है।

सिंह

शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : विवाद की स्थिति तरक्की में बाधक हो सकती है। रुकी हुई योजनाएं जल्द शुरू कर सकते हैं। कारोबार के विस्तार की संभावना बनेगी। निजी काम के सिलसिले में सिफारिश करवानी पड़ सकती है।

कन्या

शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी : निजी काम के लिए दौड़धूप करनी पड़ सकती है। धीमी शुरुआत के बावजूद व्यापार में लाभ की स्थिति बना लेंगे। धन-धान्य में वृद्धि होने से सुकून मिलेगा। धार्मिक खर्च की संभावना है।

तुला

शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला : भावुकता नुकसानदायी हो सकती है। कार्यस्थल पर काम का दबाव अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। कॅरियर को लेकर युवाओं में अनिश्चय बढ़ेगा। अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है।

वृश्चिक

शुभ अंक 1, शुभ रंग आसमानी : उलझनें दोस्तों के सहयोग से दूर होंगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान संभव है। जिद में आकर अपना नुकसान कर लेंगे। आलोचना से बचें, अनावश्यक टकराव बढ़ सकता है।

धनु

शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : मेहनत का लाभमिलेगा। नए सौदे हाथ आने से कारोबारी विस्तार संभव है। अधिकारियों का साथ आगे बढ़ने के अवसर देगा। नए काम की शुरुआत में कुछ परेशानी आ सकती है। पुराने मित्र मिलेंगे.

मकर

शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला : दूसरों का

सहयोग मिलेगा। पैतृक मामले सुलझेंगे। संतान को नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। घर की साज-सज्जा पर खर्च कर सकते हैं। कॅरियर में आ रही बाधा दूर हो सकती है। विनम्र रहें।

कुंभ

शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल : सपने साकार करने का समय है। समय पर काम नहीं होने से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। सहयोग नहीं मिलने से कार्यस्थल पर मुश्किल हो सकती है। साझेदारी में लाभ की संभावना बनेगी।

मीन

शुभ अंक 8, शुभ रंग काला : भौतिक सुख-सुविधा पर भारी खर्च संभव है। तनाव दूर होगा। आपको कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें। मांगलिक यात्रा का योग है।