{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Rashifal Today 28 August : जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन सभी राशियों का राशिफल 

 

Rashifal 28 August 2028: मेष : शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल व्यापारिक सौदे लाभदायी रहेंगे। कारोबारी विस्तार संभव है। विद्यार्थी मेहनत का पूरा लाभ लेने में कामयाब रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रभावशाली मित्रों से संपर्क का लाभ मिलेगा।

वृष : शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा: कार्यस्थल पर अधिकारों को लेकर संघर्ष संभव है। आत्मविश्वास से जो काम करेंगे सफलता मिलेगी। विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे। भाग्य भरोसे रहे तो अच्छे सौदे हाथ से निकल सकते हैं।

मिथुन : शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी : पुराने झगड़े दूर होने से राहत मिलेगी। अपने कामों को समय पर करें लाभमिलेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रणय संबंधों में मजबूती आएगी। आय में बढ़ोतरी संभव है।

कर्क : शुभ अंक 6, शुभ रंग काला : छोटे-छोटे झगड़े पारिवारिक अशांति का कारण बनेंगे। साझेदारी में नए सौदे हाथ आ सकते हैं। अनुभवी लोगों का साथ तरक्की में सहायक रहेगा। नया वाहन खरीदने का मन बनेगा।

सिंह : शुभ अंक 8, शुभ रंग भूरा : बच्चों की कामयाबी से मन खुश होगा। राह की मुश्किलें दूर होंगी। कानूनी मामले सुलझने के आसार हैं। काम की धीमी शुरुआत से लाभ सीमित रहेगा। निजी कार्यों के लिए सहयोग मिलेगा।

कन्या : शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी : मन की बात कह देने से रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापारी लेनदेन में सावधानी बरतें, नुकसान संभव है। कार्यस्थल पर चल रहा गतिरोध दूर होगा। पारिवारिक उत्सव प्रसन्नतादायी रहेंगे। धैर्य रखें।

तुला : शुभ अंक 5 शुभ रंग हरा : कार्यस्थल की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। आयात-निर्यात से लाभकी संभावना बनेगी। आपकी मेहनत का फायदा दूसरे लोग उठाएंगे। भूमि-भवन के रखरखाव पर खर्च संभव है।
 

 

वृश्चिक : शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी : कामकाज मैं आ रही बाधा दूर होगी। समय पर सुविधा नहीं मिलने से कार्यक्षेत्र में मुश्किल आ सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता संभव है। विरोधी उलझने का प्रयास करेंगे।

धनु : शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी : मित्रों से चल रहा झगड़ा समाप्त होगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। अटकी योजना फिर शुरू कर सकते हैं। खानपान में लापरवाही से मन परेशान रहेगा। दुविधा दूर होने से काम में गति आएगी।

मकर : शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी : विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा को लेकर उत्साहित रहेंगे। विरोधियों के कारण काम में परेशानी होगी। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। राजकीय मामले पक्ष में सुलझाने के आसार हैं।

कुंभ : शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला जीवनसाथी के संबंधी चिंता बढ़ेगी। अधिकारियों से मेलजोल लाभदायी रहेगा। सहयोगियों को अपनी बात समझाना मुश्किल रहेगा। कारोबारी यात्रा सुखद रहेगी। साख बढ़ेगी।

मीन : शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद : कामकाज में देरी से खिन्नता बढ़ेगी। दूसरों की आलोचना से मन दुखी होगा। प्रॉपर्टी में निवेश का लाभ मिलेगा। नौकरी में तबादले की संभावना बनेगी। यात्रा टालना बेहतर है। आय बढ़ेगी।