{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Aaj Ka Rashifal : आज बुधवार को कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन सभी राशियों का 27 अगस्त का हाल 

 

Aaj 27 august Ka rashifal : मेष : शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी : मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। छोटी-छोटी परेशानियों से मन अशांत रहेगा। कुछ लोग बदले की भावना से काम करेंगे। यात्रा लाभदेंगी। अनुभव की कमी से परिणाम प्रभावित हो सकते हैं।

 

वृष : शुभ अंक 3, शुभ रंग नीला : प्रतियोगी परीक्षा के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। नई सोच और तकनीक का फायदा मिलेगा। वैभव के सामान पर खर्च की संभावना है। पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायी, लेकिन खर्चीले रहेंगे।

मिथुन : शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी : कार्यस्थल पर गतिरोध बढ़ सकता है। मनचाही सफलता की राह आसान होगी। पुराने तरीके छोड़कर कार्यस्थल पर नए विचारों का स्वागत करें, लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।

 

कर्क : शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : काम का दबाव सेहत के लिए नुकसानदायी रहेगा। मांगलिक कार्यों पर खर्च संभव है। बुजुर्गों का मार्गदर्शन कार्यक्षेत्र में सफलता दिला सकता है। विवादास्पद मसले सुलझ सकते हैं।

सिंह : शुभ अंक 3, शुभ रंग काला : निजी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। अचानक नई बात सामने आने से आप हैरान रहेंगे। आकस्मिक लाभ के आसार है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जोखिम उठाने से बचें।

कन्या : शुभ अंक 9, शुभ रंग आसमानी सेहत में सुधार होगा। अटके काम सहज ही पूरे होंगे। धन की कमी से रुकी योजना फिर से शुरू होने के आसार हैं। साझेदारी में नए प्रस्ताव ह्मथ आ सकते हैं। यात्रा का कार्यक्रम बनेगा।

तुला : शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल: विपरीत माहौल में खुद को साबित करना मुश्किल हो सकता है। कार्यस्थल की खींचतान परेशान करेगी। राजकीय मामले सुलझेंगे। पुराने संपकों का लाभ मिलेगा। मांगलिक खर्च संभव है।

वृश्चिक : शुभ अंक 6 शुभ रंग नारंगी आर्थिक स्थितिमें सुधार होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बुजुगों के स्वास्थ्य में सुधार संभव है। रुचि का काम नहीं मिलने से खिन्नता बढ़ेगी। तनाव दूर होने से राहत महसूस करेंगे।

धनु : शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा : भावनात्मक संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है। दुविधा की स्थिति छोड़कर काम पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी। निजी यात्रा हो सकती है। पारिवारिक समस्या मिल-बैठकर दूर कर सकते हैं।

मकर : शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला: थोड़ी मेहनत से बड़ी सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों के समाधान की उम्मीद बन सकती है। परिचितों के कारण परेशानी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं।

कुंभ : शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी : स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। लेनदेन के मामलों में लापरवाही से नुकसान की आशंका है। नई जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। यह की उलझनें परिवार के सहयोग से दूर होंगी।

मीन : शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद अविवाहित वैवाहिक चर्चाओं को लेकर प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। राज्यपक्ष से लाभ संभव है।