{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Bhojpuri Song: शादी की रात खेसारी लाल यादव ने की काजल राघवानी के साथ मस्ती, वीडियो वायरल, दीवाने हुए फैंस 

देखें ये वीडियो 

 

Bhojpuri Song: काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी हमेशा से हिट रही है! स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री ऐसी दिखती है जैसे वे एक-दूसरे के लिए ही बने हों। और जब बात उनकी 2018 की फिल्म 'दुलहिन गंगा पार के' जबरदस्त हिट रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था, और इसके गानों ने भी लोगों का दिल जीत लिया था।

आपको गाना 'कहवा गिरवलु नथिया' याद है? आज भी इस गाने को सुनकर कितने ही लोग अपना दिल हार जाते हैं! अक्षत म्यूजिक ने ये वीडियो अपने यूट्यूब प्लेटफार्म पर अपलोड किया हुआ है। अब तक करोड़ों व्यूज इस गाने को मिल चुके हैं। 

गाने का सीन भी बहुत प्यारा है- शादी की रात के बाद सुबह का समय है। काजल और खेसारी मस्ती कर रहे हैं, और तभी खेसारी की नज़र काजल की नाक पर पड़ती है, जो गायब है! फिर वो काजल से पूछते हैं, “कहवा गिरवलु नथिया? 

ये गाना बहुत ही रोमांटिक और मजेदार है प्यारे लाल कवि जी ने इसके बोल लिखे हैं, और इसे खेसारी लाल यादव और सरोदी बोहरा ने मिलकर गाया है। गाने का संगीत मधुकर आनंद ने तैयार किया है।

असलम शेख द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दुलहिन गंगा पार के’ में खेसारी और काजल के अलावा आम्रपाली दुबे और मनोज टाइगर भी मुख्य भूमिका में थे। 
<a href=https://youtube.com/embed/273FCj9ilcQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/273FCj9ilcQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="#VIDEO | कहवा गिरवलु नथिया | #Khesari Lal Yadav | Khoji Naa Balamua Diya Baari | Bhojpuri Song 2020" width="875">