{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Bhojpuri Video: वायरल हुआ निरहुआ और आम्रपाली दुबे का ये वीडियो, इंटरनेट पर मचाई ​​​​​सनसनी 

देखें ये वीडियो   

 

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे का नाम कौन नहीं जानता। अपनी बेहतरीन एक्टिंग और स्टाइल से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। उनकी और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ी मानी जाती है। इन दिनों उनका सुपरहिट गाना 'जवानी भईल आग' इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। यह गाना सिर्फ आम्रपाली की एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि दोनों की शानदार केमिस्ट्री के लिए भी मशहूर है।

आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर और इन डिमांड एक्ट्रेस हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर निर्माता और एक्टर उनके साथ काम करना चाहता है। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा फिल्मों में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ काम किया है। दर्शक उनकी जोड़ी के दीवाने हैं और यह जोड़ी हर गाने और फिल्म में हिट साबित होती है।

भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी काफी मशहूर है। पर्दे पर और फिल्म के हर गाने में उनकी केमिस्ट्री साफ नजर आती है। जब भी यह जोड़ी साथ आती है दर्शकों का प्यार और सपोर्ट बेमिसाल होता है। यही वजह है कि उनके गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं और लगातार लोकप्रिय बने रहते हैं।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे का गाना ‘जवानी भईल आग’ यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। यह गाना फिल्म ‘राम लखन’ का है और दर्शक इसे बार-बार देख रहे हैं। गाने के वीडियो में आम्रपाली दुबे और निरहुआ का अंदाज और केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।
<a href=https://youtube.com/embed/CZfYiobLksU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/CZfYiobLksU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="#VIDEO | जवानी भईल आग |आम्रपाली निरहुआ का सुपरहिट गाना #Jawani Bhail Aag - Bhojpuri New Song 2022" width="868">