कोलकात्ताजुर्म

बंगाल:-रुपयो के लिए कलयुगी बेटे में की माँ की हत्या

कोलकाता खबर:-कोलकाता : महानगर में कलयुगी बेटे ने रुपयो के लिए की अपनी माँ की हत्या, शव जलाकर बताया हादसा, मिली जानकारी के अनुसार पाटुली थानांतर्गत विद्यासागर कॉलोनी में वृद्धा की हत्या कर उसके शव को जलाने के मामले में पुलिस ने उसके बेटे को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त का नाम अभिषेक मैत्रा है। सूत्रों के अनुसार अभियुक्त ने रविवार की दोपहर पाटुली थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। इसलिए अपनी मां के रुपये हड़प कर लैविश लाइफस्टाइल जीने के लिए उसने अपनी मां की हत्या की और फिर शव को जला दिया। घटना के बाद अभियुक्त फरार हो गया था।

यहां उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले पाटुली के मकान से वृद्धा का झुलसा हुआ शव बरामद किया गया। मृतका के शव का पोस्ट मॉर्टम करने पर पता चला कि उसकी हत्या की गयी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!