google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जुर्मबीकानेर

Bikaner:-विवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने घर मे बन्द रखने के लगाए आरोप

THE BIKANER NEWS:- श्रीडूंगरगढ़ बरजांगसर निवासी विवाहिता तुलछादेवी ने गुसाईंसर निमड़िया निवासी अपने पति रामनिवास, सास परमा देवी, ससुर श्रवणराम जाट, देवर चंपालाल के खिलाफ गहने व
10 हजार नकदी छीन लेने, घर में।बंद रखने, पीहर बात नहीं करने देने,।1 लाख रुपए दहेज के लिए परेशान करने के आरोप लगाए हैं। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि
उसका विवाह आरोपी रामनिवास
के साथ 3 मार्च 2014 को हुआ।।साथ ही बहन राधा का विवाह उसके।देवर चम्पालाल तथा ननद मंजू के साथ भाई का विवाह संपन्न हुआ। उसने बताया कि वह तभी से अपने ससुराल रहती है और फिलहाल अपने
तीन बच्चों के साथ अलग ढाणी में रहती है। ननद कभी कभार ही अपने ससुराल गई और अब गत तीन वर्षों से गई ही नहीं है। उसकी बहन 2016 में पहली बार ससुराल आई तो
ससुर ने शराब के नशे में कम दहेज के लिए उलाहना देते हुए दोनों बहनों से मारपीट की। अगले दिन दोनों ही अपने पीहर आ गई। वह तो 10-15 दिन बाद अपने ससुराल चली गई व बहन राधा ने जाने से मनाकर दिया
था। 1 अक्टूबर 2023 को आरोपियों ने
उसकी ढाणी में आकर गहने मांगते
हुए मारपीट की और गहने, 10 हजार
नकदी छीनकर ले गए। उसे घर में बंद
कर दिया और परिवादिया के पीहर
पक्ष से बात नहीं करवाई। तब 16
अक्टूबर को पिता ससुराल आए व
उसे लेकर आ गए।

Back to top button