प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, बीकानेर में शुरू हुई बूंदाबादी से बढ़ी ठिठुरन,जाने आगामी तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
Feb 10, 2025, 09:43 IST
THE BIKANER NEWS:-प्रदेश में मौसम का उतार चढ़ाव जारी है कल प्रदेश के कई जिलो में गर्मी का असर देखने को मिला तो वही आज सोमवार सुबह से मौसम ने पलटी खाई और बादलों की आवाजाही से कई संभागों में तापमान में गिरावट देखी गई। बीकानेर संभाग में आज सुबह से ही हल्की बूंदाबादी के बाद ठंड में बढ़ोतरी हुई है मौसम विभाग के अनुसार एक कम प्रभावशाली पश्चिमी विक्षोभ अगले 24 घंटे में एक्टिव होगा। इसके असर से बीकानेर संभा में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 10 फरवरी – आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना। 11 फरवरी – आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना। 12 फरवरी – आसमान मुख्यतः साफ़ रहने की संभावना। 13 फरवरी – आसमान मुख्यतः साफ़ रहने की संभावना। 14 फरवरी – आसमान मुख्यतः साफ़ रहने की संभावना।