Movie prime

101 पेड़ो सजा विद्यालय "*वन महोत्सव” के तहत आईजीएनपी स्कूल में पौधारोपण* 

 
,,

THE BIKANER NEWS: बीकानेर, 7 अगस्त। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आईजीएनपी कॉलोनी, बीकानेर में गुरुवार को वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “हरियालो राजस्थान” कार्यक्रम के तहत "एक पेड़ मां के नाम "सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में करीब 101 पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में *शाला प्रधानाचार्य श्री योगेश्वर कुमार साध ने उपवन संरक्षक श्री जी. वेंकटेश, सहायक वन संरक्षक श्री सत्यपाल, रिटायर्ड उपवन संरक्षक श्री भीम सिंह सोलंकी क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री जीवराज एवं श्री महावीर रूहिल 
का आभार व्यक्त किया।* 
इस अवसर पर “वन महोत्सव” के तहत पेड़ों की रंगोली सजाकर पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों की देखभाल का संदेश भी दिया गया।
वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राउमावि का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
प्रधानाचार्य ने वन विभाग का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों में सहयोग की अपेक्षा जताई। संपूर्ण कार्यक्रम उपप्रधानाचार्य श्री गणेश चौधरी के निर्देशन में संपन्न हुआ।