Movie prime

बीकानेर से 12 कार्यकर्ता नेतृत्व विकास कार्यशाला में होंगे शामिल

 
,,
THE BIKANER NEWS:-भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यशाला में बीकानेर से 12 कार्यकर्ता भाग लेने के लिए रवाना हुए हैं। यह कार्यशाला 10, 11 और 12 अप्रैल 2026 को जोधपुर स्थित सुदर्शन सेवा संस्थान, बासनी में आयोजित की जा रही है।

*कार्यशाला में जोधपुर, बीकानेर एवं पाली संभाग के कार्यकर्ता शामिल होकर संगठन को मजबूत बनाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने एवं श्रमिक हितों से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।*
बीकानेर से जाने वाले कार्यकर्ताओं में संगठन के सक्रिय सदस्य दिलीप व्यास प्रदेश मंत्री महासंघ, नवीन स्वामी जिला मंत्री, चंद्र कांत जी घारू स्वायत्तशासी, निर्मल देवड़ा, मुकेश मेहरा, ओम रामावत सहित सभी सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हैं, जो प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर स्थानीय पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कार्यशाला संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।