Movie prime

श्रावण मास में 201 कन्याओं को कराया भोजन प्रसाद

 
,,

बीकानेर। जोड़बीड़ भैरवनाथ सोशल फाउंडेशन के तत्वावधान में मेघराज गहलोत के नेतृत्व में कोलायत से कांवड़ लेकर रानी बाजार स्थित राज राजेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के पावन अवसर पर 201 कन्याओं को भोजन प्रसाद करवाया गया।

इस सेवा कार्य में सोशल फाउंडेशन की पूरी टीम ने बढ़-चढ़कर सहयोग करते हुए अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम में मेघराज जी गहलोत, सांवर जी कच्छावा, पवन कुमार अणचा देवी, अलका पारिक, कमलेश गड़ोदिया, प्रेमलता खनेजा, संगीता अग्रवाल, रेनू अरोड़ा, रानी पारिक, अंबिका पारिक एवं तारा देवी सहित टीम के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

भोजन प्रसाद के पश्चात कमला देवी द्वारा सभी कन्याओं को दक्षिणा भेंट की गई।

इस अवसर पर फाउंडेशन की टीम ने सेवा, सहयोग और सामाजिक समर्पण का संदेश देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।