Movie prime

दुलचासर से रामदेवरा के लिए 31वीं भव्य पैदल यात्रा 10 सितंबर को, तैयारियां जोरों पर

 
,,
THE BIKANER NEWS:^दुलचासर::-लोक देवता बाबा रामदेव जी महाराज की असीम कृपा और आशीर्वाद से रुणिचा पैदल यात्री संघ, दुलचासर के तत्वावधान में इस वर्ष 31वीं भव्य पैदल यात्रा (फेरी) का आयोजन किया जा रहा है। रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं में इस पावन पर्व को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

​संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार मूंधड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह 31वीं पदयात्रा आगामी 10 सितंबर 2026 को प्रातः 6:00 बजे दुलचासर स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर से प्रस्थान करेगी। रवानगी से पूर्व मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी और 'सुबह संध्या जोत करा, चरणों में ध्यान लगाए' के भजनों के साथ अनंत ज्योत प्रज्वलित कर बाबा से सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी।


​ इस वर्ष संघ द्वारा महिलाओं के लिए व्यवस्था नहीं की गई है।
​अध्यक्ष संदीप मूंधड़ा ने सभी भक्तों और धर्मप्रेमियों से निवेदन किया है कि वे प्रस्थान के समय ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर इस पावन पर्व को भव्य बनाएं और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें। बोल धजा बंद धारी की जय के जयकारों के साथ संघ रामदेवरा के लिए कूच करेगा।